लोकसभा चुनाव: मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गरजी बंदूकें, गोलीबारी में 3 की मौत, देखें वीडियो

Published : Apr 19, 2024, 12:56 PM ISTUpdated : Apr 19, 2024, 01:05 PM IST
Firing in Manipur

सार

मणिपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर गोलीबारी हुई है, जिससे तीन लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। 

इंफाल। जातीय हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के फेज वन में हिंसा हुई है। यहां एक बूथ पर गोलीबारी की गई है। इसके चलते तीन लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें पोलिंग बूथ पर बंदूकों को गरजते सुना जा सकता है।

 

 

मणिपुर में हिंसा की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया गया था। इसके बाद भी गोलीबारी हो गई। घटना मोइरांग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में घटी है। मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

इंफाल पूर्वी में नष्ट की गईं ईवीएम

इसके अलावा, इंफाल पूर्वी जिले की थोंगजू विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर भी हिंसा होने की सूचना मिली है। जानकारी मिली है कि इंफाल पूर्वी जिले के भमोन कम्पू में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नष्ट की गईं हैं। उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ पर हमला किया है।

जातीय हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर

बता दें कि मणिपुर 3 मई 2023 से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। हिंसा की शुरुआत तीन मई को निकाली गई आदिवासी एकता रैली के बाद हुई थी। हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद आदिवासी एकता रैली निकाली गई थी। इसके बाद मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: मणिपुर में पोलिंग बूथ पर गोलीबारी, 3 की मौत, 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 33.56% मतदान

इस हिंसा के चलते मणिपुर में करीब 200 लोगों की मौत हुई है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। हजारों घरों को जला दिया गया है। हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। लोकसभा चुनाव में भी इस हिंसा का असर दिख रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान