लोकसभा चुनाव 2024: 58 सीटों पर शनिवार को होगा मतदान, जानें 2019 में किस पार्टी को मिली थी यहां जीत

Published : May 24, 2024, 01:05 PM ISTUpdated : May 24, 2024, 01:10 PM IST
Lok Sabha Elections 2024 Phase 6

सार

6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा। इस फेज में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 सीटों पर मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। दिल्ली से सभी 7 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके बाद सातवें चरण के लिए सिर्फ 57 सीटों पर चुनाव होना बाकी रह जाएगा। सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा।

छठे चरण में 889 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी और उसी दिन रिजल्ट आएंगे। फेज 6 में बिहार के 8, हरियाणा के 10, जम्मू-कश्मीर के 1, झारखंड के 4, दिल्ली के 7, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 14 और पश्चिम बंगाल के 8 सीटों पर मतदान होगा।

जानें किन राज्यों के किन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, 2019 में किसे मिली थी जीत

1- बिहार (8 सीटें)

 

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1वाल्मिकी नगरजदयू
2पूर्वी चंपारणभाजपा
3पूर्वी चंपारणभाजपा
4शिवहर भाजपा
5वैशालीलोजपा
6गोपालगंजजदयू
7सीवानजदयू
8महाराजगंजभाजपा

2- हरियाणा (10 सीटें)

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1अम्बालाभाजपा
2कुरूक्षेत्रभाजपा
3सिरसाभाजपा
4हिसारभाजपा
5करनालभाजपा
6सोनीपतभाजपा
7रोहतकभाजपा
8भिवानी-महेंद्रगढ़भाजपा
9गुड़गांवभाजपा
10फरीदाबादभाजपा

3- जम्मू और कश्मीर (एक सीट)

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1अनंतनाग-राजौरीनेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी

4. झारखंड (4 सीटें)

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1गिरिडीहAJSU
2रांचीभाजपा
3जमशेदपुरभाजपा
4धनबादभाजपा

5. दिल्ली (सभी 7 सीटें)

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1चांदनी चौकभाजपा
2उत्तर पूर्वी दिल्लीभाजपा
3पूर्वी दिल्लीभाजपा
4नई दिल्लीभाजपा
5उत्तर पश्चिम दिल्लीभाजपा
6पश्चिमी दिल्लीभाजपा
7दक्षिणी दिल्लीभाजपा

6. ओडिशा (6 सीटें)

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1संबलपुरभाजपा
2क्योंझरबीजेडी
3ढेंकनालबीजेडी
4पुरीबीजेडी
5भुवनेश्वरभाजपा
6कटकबीजेडी

उत्तर प्रदेश (14 सीटें)

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1सुल्तानपुरभाजपा
2प्रतापगढ़भाजपा
3फूलपुरभाजपा
4इलाहाबादभाजपा
5अम्बेडकर नगरबसपा
6डुमरियागंजभाजपा
7संत कबीर नगरभाजपा
8लालगंजबसपा
9आजमगढ़समाजवादी पार्टी
10जौनपुरबसपा
11मछलीशहरभाजपा
12भदोहीभाजपा
13श्रावस्तीबसपा
14बस्तीभाजपा

पश्चिम बंगाल (8 सीटें)

क्रम संख्यालोकसभा सीट2019 में किसे जीत मिली
1तमलुकTMC
2कांथीTMC
घाटलTMC
4झारग्रामभाजपा
5मेदिनीपुरभाजपा
6पुरुलियाभाजपा
7बांकुराभाजपा
8बिष्णुपुरभाजपा

4 जून को आएगा रिजल्ट

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण का मतदान 7 मई को, चौथे चरण का मतदान 13 मई को और पांचवे चरण का मतदान 20 मई को आयोजित किए गए थे। छठा चरण 25 मई और सातवां 1 जून को आयोजित किया जाएगा। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

PREV

Recommended Stories

PM Modi in Jordan: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन का नजरिया एक जैसा- मोदी
दिल्ली: नर्सरी से 5वीं तक की क्लासें ऑनलाइन, हवा की खराब क्वालिटी को देखते हुए बड़ा फैसला