कांग्रेस के घोषणापत्र में झलकती है मुस्लिम लीग की छाप, बचे-खुचे हिस्से में वामपंथी हावी: PM

Published : Apr 06, 2024, 10:21 AM ISTUpdated : Apr 06, 2024, 04:15 PM IST
Narendra Modi in Saharanpur

सार

पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद राजस्थान के अजमेर में रैली की। पीएम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधा है। 

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और राजस्थान के अजमेर में जनसभा की। 

सहारनपुर में पीएम ने कहा, “हमने आने वाले पांच साल मुफ्त राशन देने की गारंटी दी है। कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों में नहीं कर पाई वो भाजपा सरकार ने 10 साल में किया है। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी अलायंस कमीशन के लिए और एनडीए-मोदी सरकार मिशन के लिए है। अयोध्या में राम मंदिर का भव्य मंदिर चुनावी घोषणा नहीं, हमारा मिशन रहा है। इस वर्ष रामनवमी में हमारे प्रभु राम टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। ये हमारी पीढ़ी के लिए कितना बड़ा गौरव है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना हमारा मिशन रहा है। ये मिशन भी पूरा हो गया है। कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे मोदी उसे जुटाकर विकसित जम्मू कश्मीर का निर्माण कर रहा है।”

 

 

जीत का दावा नहीं कर रहा विपक्ष

पीएम ने कहा, "सहारनपुर लकड़ी के उत्पाद के लिए प्रसिद्ध है। हमने वोकल फोर लोकल का नारा दिया है। हमने हर राज्य में एकता मॉल बनाने की योजना बनाई है। इस मॉल में हर जिले के सामान मिलेंगे। हमारे योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था के विषय में कोई छूट नहीं देने वाले हैं। हमारी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। आज देश में छोटे किसानों की पीएम किसान निधि के जरिए मदद की जा रही है। दुनिया के कई देशों में यूरिया का एक थैला 3 हजार रुपए में मिलता है। हमारे यहां किसानों को यूरिया का एक थैला 300 रुपए से भी कम में मिलता है।"

उन्होंने कहा, "अब हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हैं। हमारे विरोधी क्या कर रहे हैं। ये सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं, छटपटा रहे हैं। मैं देश का पहला चुनाव देख रहा हूं जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है। विपक्ष इसलिए चुनाव लड़ रहा है कि भाजपा की सीटें 370 से कम और एनडीए की सीटें 400 से कम की जा सकें।"

काठ की हांडी कितनी बार चढ़ाएंगे

नरेंद्र मोदी ने कहा, "सपा की स्थिति यह है कि इन्हें हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति और विचित्र है। उसे तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही है। मैंने देखा कुछ जगहों पर उन्होंने उम्मीदवार घोषित कर दिया, टिकट दे दिया। दूसरे दिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इंडी गठबंधन अस्थिरता का दूसरा रूप बन गया है। इसलिए देश उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो गई थी, इन लोगों ने उसे फिर से लॉन्च किया है। मुझे समझ नहीं आता। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।"

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने जारी किया झूठ का पुलिंदा, हर पन्ने से आ रही भारत के टुकड़े करने की बू: नरेंद्र मोदी

कांग्रेस के घोषणापत्र में है मुस्लिम लीग की छाप

नरेंद्र मोदी ने कहा, “कभी जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। कैसे बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम जुड़े थे। महात्मा गांधी कांग्रेस में थे। आजादी की लड़ाई लड़ने वाली वो कांग्रेस वर्षों पहले समाप्त हो गई है। आज जो कांग्रेस बची है उसके पास न देश हित में नीतियां हैं और न राष्ट्र निर्माण के लिए विजन। कांग्रेस ने जैसा घोषणापत्र जारी किया है उससे साबित हो गया है कि काग्रेस आज के भारत की आशाओं आकांक्षाओं से कट गई है। कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। और इस मुस्लिम लीग वाले घोषणापत्र में बचे-खुचे हिस्से में वामपंथी पूरी तरह से हावी रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: बेहद कन्फ्यूज नजर आ रहे अखिलेश यादव, 6 सीटों पर बदल दिए 7 उम्मीदवार

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video