लोकसभा चुनाव 2024: जानें कैसे वोट शेयर में मामूली गिरावट से भाजपा को सहना पड़ा बड़ा नुकसान

Published : Jun 05, 2024, 12:18 PM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 12:26 PM IST
BJP Lok Sabha Elections 2024

सार

लोकसभा चुनाव 2024 में 2019 की तुलना में भाजपा के वोट शेयर में मामूली गिरावट आई, लेकिन इससे पार्टी के सीटों की संख्या 63 कम हो गई।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे (2024 Lok Sabha Elections results) आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली। पार्टी अकेले बहुमत पाने से दूर रह गई। 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें जीत ली थी। 2019 और 2024 के वोट शेयर पर नजर डालें तो मामूली गिरावट आई है, लेकिन इसके चलते भाजपा को बड़ा नुकसान सहना पड़ा है।

2019 में भाजपा का वोट शेयर 37.3% था। 2024 में यह घटकर 36.6% हो गया। इस मामूली गिरावट के चलते भाजपा की 63 सीटें कम हो गईं। 2019 में उसे 303 सीटों पर जीत मिली थी, 2024 में 240 सीटें मिलीं। इस बीच कांग्रेस के वोट शेयर में थोड़ी वृद्धि हुई है। 2019 में कांग्रेस को 19.5% वोट मिले थे। 2024 में यह बढ़कर 21.2% हो गया। इसके चलते कांग्रेस की सीटें 52 से बढ़कर 99 हो गईं।

वोट शेयर में मामूली कमी से भी घट जाती हैं सीटें
वोट शेयर में इतने मामूली बदलाव से सीटों की संख्या में इतना बड़ा अंतर कैसे आ सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय वोट शेयर राज्यों का योग है। एक पार्टी ऐसे राज्य में वोट शेयर हासिल कर सकती है जहां उसका आधार इतना कम है कि सीटें नहीं जीत सकतीं, जबकि जिस राज्य में उसे कड़ी टक्कर मिलती है वहां वोट शेयर में मामूली कमी आने पर भी सीटों की संख्या काफी घट जाती हैं।

इस बार भाजपा के साथ भी यही हुआ। तमिलनाडु में भाजपा का वोट शेयर 2019 में 3.6% से बढ़कर 2024 में 11.2% हो गया, लेकिन इससे इसकी सीटों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई। पंजाब में भाजपा का वोट शेयर 9.6% से बढ़कर 18.6% हो गया, लेकिन यह एक भी सीट जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। भाजपा को अपनी दो सीटें गंवानी पड़ीं।

बिहार में भाजपा का वोट शेयर 3.1% कम हुआ
दूसरी तरफ बिहार में भाजपा का वोट शेयर 3.1% कम हुआ। 2019 में भाजपा का वोट शेयर 23.6% था। 2024 में यह घटकर 20.5% हो गया। इसके चलते उसे पिछले चुनाव की तुलना में 5 सीटों का नुकसान हुआ। वहीं, पश्चिम बंगाल में वोट शेयर में 1.6 फीसदी की कमी आने से भाजपा को छह सीटें खोनी पड़ी। महाराष्ट्र में 2019 के चुनाव में भाजपा को 27.6% वोट मिला था। 2024 में भाजपा का वोट शेयर 26.2% रहा। वोट शेयर में मात्र 1.4 फीसदी की कमी आई, लेकिन भाजपा के सीटों की संख्या 23 से घटकर 10 रह गई।

यह भी पढ़ें- सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी में एनडीए, पीएम मोदी ने नीतीश और नायडू से साधा संपर्क

दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कांग्रेस के वोट शेयर में एक प्रतिशत से भी कम वृद्धि हुई। 2019 में 16.3% वोट मिले थे। 2024 में 0.8 फीसदी बढ़कर 17.1% वोट मिले। इससे कांग्रेस के सीटों की संख्या 1 से बढ़कर 13 हो गई। राजस्थान में 2019 में कांग्रेस को 34.2% वोट मिले थे। तब उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। 2024 में कांग्रेस का वोट शेयर बढ़कर 37.9% हुआ तो पार्टी ने आठ सीटें जीतीं। इसी तरह यूपी में कांग्रेस के वोट शेयर में 6.3% से 9.5% की वृद्धि हुई, जिससे इसकी सीटों की संख्या एक से बढ़कर छह हो गई।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट: इन प्रमुख नेताओं को मिली जीत, हार से टूट गया कई बड़े चेहरों का दिल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?