
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा की। गुजरात में तीसरे चरण में चुनाव होगा। यहां 7 मई को मतदान होगा।
गुजरात में लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम
गुजरात में हैं लोकसभा की 26 सीटें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। राज्य में लंबे समय में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस समेत कोई दूसरी पार्टी यहां खाता तक नहीं खोल पाई थी। राज्य के 63.08 फीसदी मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया था।
यह भी पढ़ें- 43 दिन का महापर्व: 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 फेज में लोकसभा चुनाव 2024, रिजल्ट 4 जून को
गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने राज्य के पांच मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है। भाजपा का दावा है कि वह इस बार भी राज्य के सभी 26 सीटों पर जीतेगी। दूसरी ओर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और राज्य की अन्य क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा को चुनौती देने की कोशिश कर रहीं हैं। कांग्रेस को गुजरात में 2019 और 2014 में बड़ा झटका लगा था। वह कोई भी सीट नहीं जीत पाई थी। गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव हुए थे। भारतीय जनता पार्टी ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 में 4 M से निपटने इलेक्शन कमीशन ने बनाया धांसू प्लान
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.