लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की जेब खाली-बैंक खातों पर ताले, खड़गे ने रोया दुखड़ा

Published : Mar 14, 2024, 12:45 PM ISTUpdated : Mar 14, 2024, 02:51 PM IST
Mallikarjun Kharge

सार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस की परेशानी बढ़ती जा रही है। पार्टी के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। जेब खाली है। बैंक खातों पर ताले लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता के सामने अपना दुखाड़ा रोया है। 

कलबुर्गी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस की जेब खाली है। पार्टी के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। उसके बैंक अकाउंट पर ताले लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी पैसे की तंगी का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज किया गया है। इन खातों में जनता से चंदा के रूप में मिले पैसे हैं। इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पर भारी जुर्माना लगाया है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उसके बैंक खातों को फ्रिज किया है।

खड़गे ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से अपील की कि संविधान और लोकतंत्र को "बचाने" के लिए मजबूती से खड़े हों। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय करने का आह्वान किया। खड़गे ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए सभी दलों को समान मौका मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रिज करा दिए और बड़ा जुर्माना लगवाया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हमारा पैसा फ्रिज कर दिया

खड़गे ने कहा, "यह हमारी पार्टी का पैसा था। इसे आप लोगों ने दान के रूप में दिया था। उन्होंने इसे फ्रीज कर दिया है। हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। वे (भाजपा) चुनावी बांड के बारे में खुलासा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उनकी चोरी सामने आ जाएगी। उनके गलत काम सामने आ जाएंगे। इसलिए उन्होंने जुलाई तक का समय मांगा।"

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: MP, असम, दिल्ली समेत 7 राज्यों के सभी भाजपा प्रत्याशियों के नाम जारी, जानें कहां, कौन लड़ रहा चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कालाबुरागी (गुलबर्गा) के लोगों ने अपनी गलती सुधारने का फैसला किया है। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2019 का चुनाव गुलबर्गा सीट से लगा था। उन्हें भाजपा के उमेश जाधव ने 95,452 मतों के अंतर से हराया था। ऐसी अटकलें हैं कि खड़गे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। कांग्रेस उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को चुनावी मैदान में उतार सकती है। डोड्डामणि व्यवसायी हैं।

यह भी पढ़ें- मिशन 370: BJP की पहली-दूसरी लिस्ट में 21% 'VIP' OUT, जानें कौन हैं वो बड़े नाम?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान