लखनऊ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, राजधानी से जीते राजनाथ सिंह परंतु घट गया जीत का मार्जिन

LUCKNOW Lok Sabha Election Result 2024:लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की राजधानी लखनऊ सीट पर एक बार फिर राजनाथ सिंह (Raj Nath Singh) ने जीत का परचम लहराया। लेकिन उनकी जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में काफी कम हो गया।

rohan salodkar | Published : Jun 1, 2024 12:42 PM IST / Updated: Jun 04 2024, 11:36 PM IST

LUCKNOW Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की राजधानी लखनऊ सीट पर एक बार फिर राजनाथ सिंह (Raj Nath Singh) ने जीत का परचम लहराया। लेकिन उनकी जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में काफी कम हो गया। 2019 के चुनाव में राजनाथ सिंह सपा से ही करीब साढ़े तीन लाख वोटों से जीते थे। इस बार यह अंतर एक लाख से कम हो गया। खबर लिखे जाने तक राजनाथ सिंह 135159 वोटों से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा से जीत दर्ज की। 

लखनऊ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- 1991 से 2019 तक, लगातार 8 बार से लखनऊ सीट पर खिल रहा कमल

- 2019 में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जीत दर्ज की थी, संपत्ती 5 करोड़ रु. थी

- राजनाथ सिंह को 2014 के चुनाव में लखनऊ की जनता का आर्शीवाद मिला

- राजनाथ सिंह ने 2014 में अपनी कुल दौलत 2 करोड़ रु. घोषित की थी

- 2009 में लखनऊ सीट पर भाजपा नेता लाल जी टंडन विजयी हुए थे

- लाल जी टंडन के पास 2009 के लोकसभा इलेक्शन 2 करोड़ की दौलत थी

- 1991 से 2004 तक, लगातार 5 बार लखनऊ के सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी

- 2004 के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी के पास 58 लाख रु. की संपत्ती थी

Note: लखनऊ संसदीय चुनाव 2019 के दौरान यहां पर 2040367 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स का आंकड़ा 1949956 था। 2019 में मौजूदा देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 633026 वोट पाकर एक बड़ी जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हां की पत्नी पूनम सिन्हां थी। उन्हें 285724 वोट मिला था। जीत का अंतर 347302 वोट था। वहीं, 2014 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह 561106 वोट पाकर विजयी बने थे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी को 288357 वोट मिला था। जीत का अंतर 272749 वोट था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh