तमिलनाडु: लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगी, 9 यात्रियों की मौत, गैस सिलेंडर में हुआ धमाका

Published : Aug 26, 2023, 07:53 AM ISTUpdated : Aug 26, 2023, 11:02 AM IST
Train fire

सार

तमिलनाडु के मदुरई रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-रामेश्वरम पर्यटक ट्रेन (Lucknow Rameswaram tourist train) में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है।

मदुरई। तमिलनाडु के मदुरई रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-रामेश्वरम पर्यटक ट्रेन (Lucknow Rameswaram tourist train) में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है। ट्रेन मदुरई रेलवे स्टेशन पर रुकी थी तभी उसमें अचानक आग लग गई।

शुरुआती जांच से पता चला है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट के चलते हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 9 यात्रियों की जलने से मौत हो गई। 20 यात्री घायल हुए हैं। कई की हालत गंभीर है। आग जिस बोगी में लगी उसमें करीब 65 यात्री सवार थे।  रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सिलेंडर में धमाका होने से लगी आग
आग लगने की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को सुबह करीब 5:30 बजे मिली। ऐसी जानकारी मिली है कि ट्रेन में सवार कुछ यात्री गैस सिलेंडर लेकर आए थे। वे इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कर रहे थे। सिलेंडर में धमाका होने से आग लगी। आग तेजी से फैली, जिससे बहुत से यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला। आग से ट्रेन की एक बोगी जल गई। गनीमत रही कि आग दूसरी बोगियों में नहीं फैली। ट्रेन में गैस सिलेंडर जैसे अत्यधिक ज्वलनशील सामान ले जाने की इजाजत नहीं होती। इसके बाद भी यात्री गैस सिलेंडर लेकर यात्रा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार रोल्स रॉयल्स हादसा के घायलों में मशहूर उद्योगपति विकास मालू भी शामिल, मेदांता गुरुग्राम में चल रहा इलाज

कॉफी बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते वक्त हुआ धमाका
मदुरई की कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया है कि शनिवार आज सुबह 5:30 बजे मदुरई रेलवे स्टेशन पर रुके कोच में आग लगने की घटना हुई। वे तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को बचाया गया है। अब तक हमने नौ शव निकाले हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग