9 विधायक बंधक? आधी रात छुड़ाने पहुंचे मंत्री, फिर दिग्विजय सिंह की एंट्री...पूरी रात कुछ यूं चला सियासी नाटक

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी पर अपने 9 विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया। जिसके बाद अपने विधायकों को छुड़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह दिल्ली पहुंचे। आधी रात दिग्विजय सिंह भी दिल्ली पहुंच गए। जिसके बाद पूरी रात विधायकों को लेकर सियासी ड्रामा चलता रहा। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2020 5:30 AM IST

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब कांग्रेस के 9 विधायक लापता हो गए। जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर 9 विधायकों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा दिया। इसकी भनक लगने के बाद कमलनाथ सरकार के युवा सिपाही यानी मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह तत्काल विशेष विमान से दिल्ली के रवाना हो गए और अपने विधायकों को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी। बताया जा रहा कि जब कांग्रेस के दोनों मंत्री होटल मानेसर पहुंचे तो सिर्फ सरकार को बाहर से समर्थन देने वाली विधायक रामबाई ही मिली। जिसके बाद फिर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को कहीं ओर लेकर चली गई है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच रातभर विधायकों की खींचतान का ड्रामा चला। आईए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं कि आखिर हुआ कब क्या-क्या हुआ...

सभी विधायकों के फोन स्विच ऑफ 

Latest Videos

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि होटल में मौजूद विधायकों में सपा विधायक राजेश शुक्ला, गोहद विधायक रणवीर जाटव, गिर्राज दंडौतिया, संजीव कुशवाहा भी हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इनके नामों की पुष्टि नहीं की है।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh