
नई दिल्ली. चीन और दुनिया के तमाम देशों में अपना आतंक मचाने के बाद कोरोना वायरस अब भारत में भी बड़े ही तेजी से अपना पांव पसार रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक कुल 28 मामले सामने आए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के आगरा में 6, केरल में 3, राजस्थान के जयपुर में 2, दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
केजरीवाल बोले घबराने की जरूरत नहीं
कोरोना वायरस पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल: घबराने की कोई जरुरत नहीं है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक स्टेट लेवल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसको मैं हेड कर रहा हूं। स्टेट लेवल टास्क फोर्स की मीटिंग हुई जिसमें हर विभाग को उसका काम बता दिया गया है। सीएम ने कहा, अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस का एक कंफर्म केस है जो सफदरजंग अस्पताल में है। ये वियना से दिल्ली आए थे। आने के बाद वो जिनसे मिले उन 88 लोगों का पता लगा लिया गया है। उन्हें कॉन्टेक्ट कर उन्हें स्क्रीन करने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल: एयरपोर्ट पर आने वाले हर यात्री की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। जिनमें भी थोड़े बहुत लक्षण मिल जाते हैं उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेज दिया जा रहा है। अभी तक 1,16,589 यात्रियों को एयरपोर्ट पर स्क्रीन किया जा चुका है।
होली मिलन समारोह से पीएम मोदी की दूरी
पीएम मोदी ने कहा,'दुनिया भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस (COVID-19) के फैलाव से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ इकट्ठा होने को कम करने की सलाह दी है। इसलिए इस साल मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है।'
रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना वायरस की चपेट में आए नोएडा के 6 लोगों की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें निगेटिव रिपोर्ट आई है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
नोएडा में स्कूल बंद
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एहतियातन ने नोएडा में दो स्कूल बंद कर दिए गए। इनमें से एक में वायरस से संक्रमित व्यक्ति के बच्चे पढ़ते हैं। यहां परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। इस बीच, एयर इंडिया ने जानकारी दी कि 25 फरवरी को विएना से दिल्ली आई फ्लाइट में भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे। संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आने के बाद भारत ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को 3 मार्च से पहले जारी किए गए वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए हैं।
3 फरवरी को मिले थे 3 मरीज
भारत में 3 फरवरी को केरल के 3 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 2 मार्च को दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। 3 मार्च को जयपुर में 2 और आगरा में 6 मरीज पॉजिटिव मिले। यानी, एक महीने तक देश में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया, 24 घंटे में 10 नए मरीज सामने आए।
कोरोना का असर
सरकार ने अब तक उठाए कदम
वीजा रद्द: विदेश मंत्रालय ने वीजा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 3 मार्च के पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को जारी किए गए वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए गए हैं। नियम उन विदेशी नागरिकों पर ही लागू होगा, जो अभी भारत नहीं पहुंचे हैं।
पीएम और सीएम की बैठक: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सभी कारगर कदम उठाए जाएंगे, क्योंकि यह बहुत खतरनाक बीमारी है।
21 इटालियन नागरिकों का भेजा गया ITBP: आईटीबीपी के कैंप में 3 भारतीय और 21 इटालियन नागरिकों का टेस्ट किया गया। इनकी रिपोर्ट कल आएगी। इससे पहले इस केंद्र में रखे गए सभी 112 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
65 हजार यात्रियों की जांच: महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, मंगलवार तक मुंबई हवाई अड्डे पर 551 उड़ानों से आए 65,621 यात्रियों की जांच की गई। राज्य में कोरोनावायरस प्रभावित क्षेत्रों से 401 यात्री पहुंचे हैं। इनमें से 152 को संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर अलग रखा गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे से 149 की रिपोर्ट नेवेटिव आई है। 3 यात्रियों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मुंबई में 4 और पुणे में 3 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं।
कैसे फैला वायरस?
बताया जा रहा है कि यह शख्स इटली से लौटा है। हालांकि, उस वक्त इटली में संक्रमण के मामले सामने नहीं आए थे। आगरा के बाद लौटकर शुक्रवार को शख्स ने नोएडा में एक पार्टी रखी थी। इसमें एक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए थे। शख्स के कोरोना से पीड़ित पाए जाने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है। पार्टी में शामिल सभी बच्चों को अलग रखा गया है। इसके टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि, अभी रिपोर्ट सामने नहीं आई।
70 देशों में फैल चुका है कोरोना
कोरोना वायरस के चपेटे में दुनिया के 70 देश आ गए हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है। 90,900 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 80,150 केस चीन में दर्ज हुए हैं। यहां अब तक 2,944 लोगों की जान गई है। दक्षिण कोरिया में 374 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 5186 के पार पहुंच गई है। जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 100 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की जान गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.