लोकसभा चुनाव 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा ने जीत लिए सभी 29 सीट, कांग्रेस 0 पर आउट

Published : Jun 04, 2024, 06:04 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 11:28 PM IST
Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024

सार

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हुई है। मंगलवार को नतीजे आए। भाजपा ने सभी 29 सीटों को जीत लिया है। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। यहां  भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 29 सीटों को जीत लिया। कांग्रेस 0 पर आउट हो गई। उसका खाता तक नहीं खुला। 

यहां चार चरणों में चुनाव हुए हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से चुनावी मैदान में थे। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिन्दवाड़ा सीट से चुनाव लड़े। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ा। 

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। राज्य के कुल 29 में से 28 सीटें भाजपा ने जीत ली थी। कांग्रेस मात्र एक सीट पर सिमट गई थी।

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 29 सीटों के रिजल्ट

नंबरसीटविनरपार्टी
1मुरैना लोकसभा रिजल्ट शिवमंगल सिंह तोमरभाजपा
2भिण्ड लोकसभा रिजल्ट संध्या रेभाजपा
3ग्वालियर लोकसभा रिजल्ट भारत सिंह कुशवाहभाजपा
4गुना लोकसभा रिजल्ट ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत गएभाजपा
5सागर लोकसभा रिजल्ट डॉ. लता वानखेड़ेभाजपा
6टीकमगढ़ लोकसभा रिजल्टडॉ. वीरेंद्र कुमार आगे जीत गएभाजपा
7दमोह लोकसभा रिजल्ट राहुल सिंह लोधी जीत गएभाजपा
8खजुराहो लोकसभा रिजल्ट विष्णु दत्त शर्मा भाजपा
9सतना लोकसभा रिजल्ट गणेश सिंह भाजपा
10रीवा लोकसभा रिजल्ट जनार्दन मिश्राभाजपा
11सीधी लोकसभा रिजल्ट डॉ राजेश मिश्राभाजपा
12शहडोल लोकसभा रिजल्ट श्रीमती हिमाद्री सिंहभाजपा
13जबलपुर लोकसभा रिजल्ट आशीष दुबेभाजपा
14मण्डला लोकसभा रिजल्ट फग्गन सिंह कुलस्ते जीत गएभाजपा
15बालाघाट लोकसभा रिजल्ट भारती पारधीभाजपा
16छिन्दवाड़ा लोकसभा रिजल्ट बंटी विवेक साहूभाजपा
17होशंगाबाद लोकसभा रिजल्ट दर्शन सिंह चौधरीभाजपा
18विदिशा लोकसभा रिजल्ट शिवराज सिंह चौहानभाजपा
19भोपाल लोकसभा रिजल्ट आलोक शर्माभाजपा
20राजगढ़ लोकसभा रिजल्ट रोडमल नागरभाजपा
21देवास लोकसभा रिजल्ट महेंद्र सिंह सोलंकीभाजपा
22उज्जैन लोकसभा रिजल्ट अनिल फिरोजियाभाजपा
23मंदसौर लोकसभा रिजल्ट सुधीर गुप्ताभाजपा
24रतलाम लोकसभा रिजल्ट अनिता नागरसिंह चौहानभाजपा
25धार लोकसभा रिजल्ट सावित्री ठाकुर जीत गईंभाजपा
26इंदौर लोकसभा रिजल्ट शंकर लालवानी जीत गएभाजपा
27खरगौन लोकसभा रिजल्ट गजेन्द्र सिंह पटेलभाजपा
28खण्डवा लोकसभा रिजल्ट ज्ञानेश्वर पाटिल भाजपा
29बैतूल लोकसभा रिजल्ट दुर्गादास (डी.डी.) उइकेभाजपा

 

सही साबित हुआ जन की बात एग्जिट पोल का अनुमान

मध्य प्रदेश के लिए जन की बात एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया था कि यहां भाजपा को बड़ी जीत मिल सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा राज्य की 29 सीटें जीत सकती था। ऐसा ही हुआ। कांग्रेस का राज्य में पूरी तरह सफाया हो गया। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ड्रोन+उग्रवाद=नया खतरा? पूर्वोत्तर भारत की अहम संपत्तियों पर मंडराता “लो-कॉस्ट हाई-इम्पैक्ट” हमले का साया!
Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास