ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई-ठाणे समेत कई इलाकों में बिजली नहीं, 2 घंटे बंद रहने के बाद शुरू हुई लोकल

Published : Oct 12, 2020, 10:53 AM ISTUpdated : Oct 12, 2020, 03:46 PM IST
ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई-ठाणे समेत कई इलाकों में बिजली नहीं, 2 घंटे बंद रहने के बाद शुरू हुई लोकल

सार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कईं इलाकों में सोमवार को बिजली सप्लाई बाधित हुई है। मुंबई के दक्षिण, मध्य और उत्तर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफि परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 प्रतिशत इलाके में बिजली की सप्लाई पर असर पड़ा है।

मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कईं इलाकों में सोमवार को बिजली सप्लाई बाधित हुई है। मुंबई के दक्षिण, मध्य और उत्तर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफि परेशानी का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 प्रतिशत इलाके में बिजली की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसपर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने कहा कि TATA कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल होने के कारण मुंबई में इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित हुई है।

बिजली आपूर्ति ना होने के चलते मुंबई में 2 घंटे तक लोकल ट्रेनें बंद रहीं। हालांकि, बाद में वे शुरू हो गईं। वहीं, कई इलाकों में सप्लाई भी शुरू हो गई है। ग्रिड ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

टाटा पावर ने ट्वीट कर दी जानकारी 
टाटा पावर ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार सुबह 10.10 बजे कलवा (खारघर) स्थित एमएसईटीसीएल में खराबी आई। इसके चलते मुंबई समेत कई इलाकों में ट्रांसमिशन बाधित हुआ। सुधार कार्य जारी है। तीन हाइड्रो यूनिट्स से सप्लाई लाई जा रही है।

बिजली ना होने के चलते महाराष्ट्र हाईकोर्ट में भी काम रोकना पड़ा। हालांकि, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई शुरू हो गई। वहीं, बिजली चली जाने के कारण मुंबई के कॉलेजों में सोमवार को होने वाली अंतिम वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं चरमरा गईं। हालांकि, अब सभी जरूरी जगहों की बिजली बहाल कर दी है।


दरअसल, सोमवार सुबह से ही मुंबई के कई इलाकों में बिजली कट गई है। महालक्ष्मी, परेल, सिवड़ी और दादर इलाकों में बिजली की समस्या बताई जा रही है। आज सुबह करीब 8 बजे से बिजली गई है। मुंबई के कईं लोग इसकी शिकायत करने के साथ ही इस समस्या को ट्वीटर पर भी शेयर कर रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए