
Parliament Security Breach. संसद में घुसपैठ की प्लानिंग करने का 6ठां आरोपी महेश कुमावत भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। अब इस मामले में कुछ 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मास्टर माइंड ललित झा ने भी इस मामले में महेश और कैलाश नाम के दो युवाओं का नाम लिया था।
मास्टर माइंड ने किया है चौंकाने वाला खुलासा
पार्लियामेंट की सुरक्षा को तोड़ने वाले मास्टर माइंड ललित झा ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया है कि वह अराजकता फैलाने की कोशिश करना चाहता था। उसने बताया है कि वह सरकार से अपनी डिमांड पूरी करवाना चाहता था। दिल्ली पुलिस ने यह बातें कोर्ट को भी बताई हैं। आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इन्होंने जान बूझकर 13 दिसंबर का दिन चुना था क्योंकि वे 2001 के हमले को रिक्रिएट करना चाहते थे। पांच आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम आजाद और ललित झा ने सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने 6ठें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
13 दिसंबर 2023 की है यह घटना
बीते 13 दिसंबर 2023 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो युवक विजिटर गैलरी से सदन में कूद गए और धुआं-धुआं फैला दिया। वहीं संसद के बाहर भी दो आरोपियों ने कलर स्मोक बम फेंका और तानाशाही बंद करो के नारे लगाए। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दो लोग जो लोकसभा में घुसे थे वे बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के विजिटर पास पर एंट्री कर पाए थे। इस मामले को लेकर संसद में लगातार गतिरोध जारी रहा और विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले में लोकसभा सचिवालय ने सुरक्षा से जुड़े 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें
कांग्रेस पर किरेन रिजीजू का बड़ा हमला, बताया- क्या है कांग्रेस की 'डोनेट फॉर डायनेस्टी' स्कीम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.