
Rahul Gandhi. कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा चूक को महंगाई और बेरोजगारी से जोड़ दिया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से पार्लियामेंट की सुरक्षा में चूक जैसी घटना घटी है। कहा कि देश के लोगों को पीएम मोदी की नीतियों के कारण रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि संसद की जो घटना सामने आई है, उसका एक कारण बढ़ती हुई बेरोजगारी और महंगाई भी है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश की बड़ी आबादी बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रही है। संसद की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है लेकिन ऐसा क्यों हुआ, यह भी जानना चाहिए। इसके पीछे की मुख्य वजह बेरोजगारी की समस्या है। मोदी जी की नीतियों के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। देश के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इन्हीं नीतियों के कारण महंगाई भी बढ़ रही है। संसद में हुई सुरक्षा चूक में यह कारण भी है। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी की नीतियों पर जमकर निशाना साधा है।
क्या है संसद में सुरक्षा चूक का मामला
बीते 13 दिसंबर 2023 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो युवक विजिटर गैलरी से सदन में कूद गए और धुआं-धुआं फैला दिया। वहीं संसद के बाहर भी दो आरोपियों ने कलर स्मोक बम फेंका और तानाशाही बंद करो के नारे लगाए। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दो लोग जो लोकसभा में घुसे थे वे बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के विजिटर पास पर एंट्री कर पाए थे। इस मामले को लेकर संसद में लगातार गतिरोध जारी रहा और विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले में लोकसभा सचिवालय ने सुरक्षा से जुड़े 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें
कांग्रेस पर किरेन रिजीजू का बड़ा हमला, बताया- क्या है कांग्रेस की 'डोनेट फॉर डायनेस्टी' स्कीम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.