महुआ मोइत्रा संसदीय पैनल के सामने नहीं होंगी पेश, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला

Published : Oct 27, 2023, 03:41 PM ISTUpdated : Oct 27, 2023, 04:37 PM IST
Mahua Moitra

सार

टीएमसी सांसद पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेकर संसद में प्रश्न पूछने का आरोप है।

Cash for Question: संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत की शिकायतों की जांच कर रही पॉलियामेंट्री कमेटी के सामने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा 31 अक्टूबर को नहीं पेश होंगी। गुरुवार से संसदीय पैनल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच शुरू की है। टीएमसी सांसद पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेकर संसद में प्रश्न पूछने का आरोप है।

31 अक्टूबर को क्यों नहीं पेश होंगी महुआ मोइत्रा?

महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को बताया कि वह 31 अक्टूबर को पॉर्लियामेंट एथिक्स पैनल के सामने नहीं पेश होंगी। पैनल यह जांच कर रहा कि क्या सवाल पूछने के लिए महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी। यह भी आरोप है कि टीएमसी सांसद ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को अपनी लोकसभा की ईमेल लॉगिन का एक्सेस शेयर किया ताकि वह सवाल सीधे पोस्ट कर सकें। महुआ मोइत्रा ने बताया कि एथिक्स कमेटी के चेयरमैन ने पूछताछ के लिए मुझे बुलाने के लिए 19.20 बजे ईमेल किया और इसके पहले वह लाइव टीवी पर आकर 31 अक्टूबर को समन भेजने की जानकारी पूरी दुनिया को दे दिए। यही नहीं सभी शिकायतें और स्वत: संज्ञान वाला एफिडेविट भी मीडिया को रिलीज कर दिया गया जोकि पूरी तरह एथिक्स के खिलाफ है।

कब पेश होंगी महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा ने कहा कि वह 4 नवंबर को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहले से शेड्यूल्ड प्रोग्राम्स में शिरकत करने के बाद लौटेंगी और तत्काल पैनल के सामने पेश होंगी।

गुरुवार को पैनल ने दो बयान किया था दर्ज

एथिक्स कमेटी ने गुरुवार को आरोप लगाने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई का बयान दर्ज किया था। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की लोकसभा स्पीकर को की गई शिकायत के बाद स्पीकर ने इस मामले को एथिक्स कमेटी को सौंपा था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?