मैनपुरी लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, लगातार 8वीं बार सपा की बंपर जीत, डिंपल यादव ने बीजेपी कैंडिडेट को दी करारी शिकस्त

Published : Jun 04, 2024, 05:35 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 04:37 PM IST
MAINPURI-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

MAINPURI Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा जयवीर सिंह ठाकुर को करारी शिकस्त दी है। बसपा के शिव प्रसाद यादव तीसरे स्थान पर रहे।

MAINPURI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने जयवीर सिंह ठाकुर (Jayveer Singh) और बसपा ने शिव प्रसाद यादव (Shiv Prasad Yadav) को टिकट दिया है। सपा का गढ़ मानी जाने वाली मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने शानदार जीत दर्ज की है। डिंपल यादव 218466 वोटो से चुनाव जीत गई हैं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर चुनाव हार गए है। मैनपुरी से सपा की ये लगातार आठवीं जीत है। ये सपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। डिंपल यादव को शाम चार बजे तक 591433 वोट मिल चुके हैं, जबकि BJP के जयवीर सिंह को 372967 मत मिले हैं। 

मैनपुरी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 1996 से 2019 तक, मैनपुरी सीट पर लगातार 7 बार से दौड़ रही साइकल

- 2019 में मैनपुरी सीट पर SP प्रमुख मुलायम सिंह यादव सांसद बने लेकिन...

- 2019 में मुलायम सिंह का देहांत, बाय इलेक्शन में डिंपल यादव बनीं सांसद

- मुलायम सिंह यादव के पास 2019 में कुल प्रॉपर्टी 20 करोड़ रु. थी, 1 केस

- बाय इलेक्शन 2019 में SP की डिंपल यादव के पास 39 cr. की दौलत थी

- 2004 से 2019 तक, 4 बार मैनपुरी की जनता ने मुलायम को चुना नेता

- 2014 में मुलायम सिंह के पास 15 cr., 2009 में 2 cr. की प्रॉपर्टी थी

नोटः उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर वोटरों की कुल संख्या 1723236 थी। 2014 के दौरान इस सीट पर 1653058 वोटर थे। 2019 में सपा के टिकट पर मुलायम सिंह यादव सांसद बने। उन्हें 524926 वोट मिला। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को हराया था। शाक्य को 430537 वोट मिला था। 94 हजार से ज्यादा वोटों से जीतने वाले मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। इसके बाद मैनपुरी सीट पर बाय इलेक्शन हुआ। बाय इलेक्शन में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी की जनता का आर्शीवाद मिला। वहीं, 2014 के चुनाव में यह सीट सपा की थी। मुलायम सिंह यादव 595918 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिंह चौहान (231252 वोट) को हराया था। बता दें, मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी को 364666 वोटों से हराया था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?