
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो पुरुष और दो महिला शामिल हैं। मृतकों के शव दमकल विभाग ने बरामद कर लिए हैं। और उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये शव शुक्रवार की सुबह पल्ला बख्तावरपुर गांव के समीप बरामद किये गये। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को रात आठ बजकर 58 मिनट पर विभाग को लोगों के डूब जाने की खबर मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग ने एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा और बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव अभियान में दो पुरूषों और दो महिलाओं के शव बरामद किये गये हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है। इस वजह से पोस्टमार्टम से पहले शवों की पहचान की जाएगी।
(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.