भारत के साथ विवाद का असर, मालदीव में पर्यटकों की संख्या हुई बहुत कम, चौंकाने वाला है डाटा

Published : Mar 09, 2024, 06:46 PM IST

माले। भारत के साथ विवाद के चलते मालदीव के पर्यटन कारोबार को बड़ा नुकसान हुआ है। मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है।

PREV
18

मालदीव पर्यटन मंत्रालय के डाटा के अनुसार मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी कमी आई है।

28

पर्यटन मंत्रालय के 2023 के डाटा के अनुसार 4 मार्च 2023 तक 41,054 भारतीय पर्यटक मालदीव आए थे।

38

2 मार्च 2024 तक मालदीव आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटकर 27,224 रह गई। यह पिछले साल आए पर्यटकों की संख्या से 13,830 कम है।

48

2023 में मालदीव आने वाले पर्यटकों के मामले में भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार था। 10 फीसदी पर्यटक भारतीय थे। अब भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, पर्यटन बाजार में भारत का शेयर 6 फीसदी तक गिर गया है।

58

जनवरी 2024 में नए साल की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

68

पीएम मोदी द्वारा फोटो और वीडियो शेयर किए जाने पर लक्षद्वीप सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया था। लोग इसकी तुलना मालदीव से कर रहे थे।

78

इसी दौरान मालदीव के तीन मंत्रियों ने सोशल मीडिया पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों के खिलाफ अपमानजनक बातें की, जिससे विवाद शुरू हो गया। भारत के लोगों ने मालदीव का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

88

भारतीयों द्वारा बहिष्कार किए जाने से मालदीव के पर्यटन कारोबार को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories