मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी: इधर आगबबूला हुए ओवैसी, उधर रो पड़ीं उमा भारती

Published : Jul 31, 2025, 05:06 PM IST

मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "17 साल बाद सभी आरोपी बरी हो गए। महाराष्ट्र सरकार 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई। अगर वे सुप्रीम कोर्ट नहीं जाते तो क्या यह आतंकवाद पर पाखंड नहीं होगा? ब्लास्ट में मिलिट्री ग्रेड आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। यह कहां से आया?... इन बम धमाकों के लिए कौन जिम्मेदार है? जिन्होंने इसे अंजाम दिया, वे खुलेआम घूम रहे हैं। मेरा सवाल है कि क्या मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी?" इस मामले पर जब उमा भारती से बात की गई तो उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी। उमा भारती ने कहा, "मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। जब प्रज्ञा नासिक जेल में थीं, मुझे एक पुलिस अधिकारी के माध्यम से पता चला कि उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया था। मैं उनसे मिलने गई थी जब कोई और नहीं जाता था। जब मैं उनसे मिली तो मैं रोई। जिस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया गया, वह किसी भी महिला के लिए सहन करना बहुत मुश्किल है। मैं पूछना चाहती हूं कि पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी, वामपंथी, समाजवादी और कांग्रेस के नेताओं को क्या सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने 'भगवा आतंक' शब्द को स्थापित करने की कोशिश की? उनके खिलाफ असाधारण कार्रवाई की जानी चाहिए।"

Nagpur CJP Press Conference: मोदी चालीसा क्यों पढ़ी? वोट चोरी और चुनाव आयोग पर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?
UP Politics VIDEO: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, इमरान मसूद को ST हसन का जवाब, क्या है 26 सीटों का फॉर्मूला?
Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
आजम खान के मन में एनकाउंटर की दहशत जरूरी, BJP नेता के बयान से मचा बवाल
राम जन्मभूमि से माता सीता की जन्मस्थली तक शुरू हुई ट्रेन, जानें हफ्ते में कितने दिन चलेगी?
04:15Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
04:24Kota Accident: खाटू श्याम के दर्शन की खुशी मातम में बदली, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत कैसे हुई? देखें VIDEO
08:08Pakistan Minister: आतंकियों पर कार्रवाई के सवाल पर क्यों बचते दिखे मुसादिक मलिक? | WATCH| SCO Summit