
LPG Cylinder Crisis : गैस के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन, क्या आने वाला है बड़ा संकट?
इन दिनों LPG सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है। कमर्शियल सिलेंडर जारी करना फिलहाल रोका गया है, जबकि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई जारी है। उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग कर पा रहे हैं। इससे लोगों में आपूर्ति को लेकर संशय बढ़ गया है।
LPG सिलेंडर के लिए लोगों को परेशानियों का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है। इस बीच बताया यह भी जा रहा है कि कमर्शियल सिलेंडर जारी करना फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पहले की ही तरह से हो रही है। हालांकि सिलेंडर की सप्लाई मिलने के 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग की सुविधा मिल रही है। इन सब के बीच उपभोक्ताओं में आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर कई संशय बने हैं जिसके बाद लोग फटाफट गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाकर उसे हासिल करना चाह रहे हैं। सिलेंडर को लेकर लगातार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।