
नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आज सातवें चरण के चुनाव के बाद सभी राजनेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। चार तारीख को जनता का फैसला आएगा। चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल पूरे विश्वास के साथ दावा कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान में कहा है कि यदि इंडी गठबंधन इस बार आम चुनाव में भाजपा को हराने में कामयाब हो जाता है तो निश्चित तौर पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है।
प्रियंका की जगह रायबरेली से राहुल को उतारने की रणनीति
खड़गे ने कहा कि उन्होंने ही प्रियंका गांधी को चुनाव में शामिल होने को जोर दिया था। लगातार पांच बार रायबरेली की सीट जीत चुकी सोनिया गांधी की ओर से खाली की गई रायबरेली की सीट पर शुरू में प्रियंका के लड़ने की चर्चा थी। लेकिन प्रियंका ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और उनके स्थान पर राहुल गांधी चुनाव लड़े। प्रियंका राहुल के चुनाव अभियान का मैनेजमेंट देख रहीं थीं।
राहुल ने चुनाव से पहले दो बड़ी यात्राओं का नेतृत्व किया
खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता को जोड़ने के लिए दो बड़ी यात्राओं का नेतृत्व किया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी राज्यों के लोगों से मिले। भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी बड़े स्तर पर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया है। प्रधानमंत्री को कई बड़े मुद्दों पर घेरने के साथ उनपर सीधे हमले करने से भी पीछे नहीं रहे। ऐसे में निश्चित तौर पर यदि इंडिया ब्लॉक जीतता है तो अगले प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी को नियुक्त किया जा सकता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.