राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं लेकिन मोदी के पास डेढ़ साल में समय नहीं: खड़गे

Published : Dec 16, 2024, 03:42 PM ISTUpdated : Dec 16, 2024, 03:45 PM IST
Kharge vs Dhankar

सार

राज्यसभा के विशेष सत्र में संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने पूर्ववर्ती सरकारों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी के झूठ से इतिहास नहीं बदलेगा।

Rajya Sabha Constitution debate: संविधान पर चर्चा के लिए सोमवार से राज्यसभा में स्पेशल सेशन को शुरू किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर झूठ बोलकर पूर्ववर्ती सरकारों को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के असत्य आरोपों से इतिहास नहीं बदल जाएगा। झूठी बातों को बोलकर उसे सही बताने की कोशिश की गई हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम जवाब देंगे और सत्य से कभी नहीं डिगेंगे।

खड़गे ने कहा कि अंबेडकर जी का संविधान ही है कि मोदीजी प्रधानमंत्री बन सके। मजदूर का बेटा विपक्ष का नेता बन सका। जब देश आजाद हुआ था तो यहां एक सुई तक नहीं बनती थी। नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर डॉ.मनमोहन सिंह सरकार के देश निर्माण के लिए किए गए प्रयासों को नकारा नहीं जा सकता। पीएम के झूठ से इतिहास नहीं बदल जाएगा।

मोदी साहब ने नाम रखा कर्तव्यपथ और कर्तव्य ही भूल गए

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंदिरा गांधी 42वां संशोधन लेकर आईं। सेक्यूलरिज्म और सोशलिज्म संविधान की प्रस्तावना में जोड़ा। संविधान में 51 ए जोड़कर कर्तव्य भी बताया। लेकिन उसका जिक्र ये नहीं कर रहे। उन्होंने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कभी आपसे मोदी साहब मिलें तो कहिएगा कि जरा संविधान के तहत चलो। यह बात लोग राज्यसभा में कहे रहे हैं। मोदी साहब ने नाम रखा है कर्तव्यपथ और कर्तव्य को ही भूल गए। आज भले ही राजनीति करने के लिए प्रधानमंत्री कोसने का मौका नहीं छोड़ते। देश के लिए जो शहीद हुए हैं, उनके नाम ले लेकर कोसने का काम करते हैं। बार-बार इमरजेंसी की बात। जो गलती हो गई, हुई है। हमें उसे सुधारना है।

शाह साहब ने बड़ी वाशिंग मशीन खरीदी है...

उन्होंने कहा कि आपने कईयों को सदन से बाहर निकाला, दो साल बाद ही वह थंपिंग मेजॉरिटी से जीतकर आईं। निर्णय तो जनता ही करती है न। हमारे बहुत से लोग उधर गए हैं, बाहर के लोग भी गए हैं, ये संगम है साहब। हर पार्टी से लोग उधर गया। क्योंकि ईडी मशीन है। शाह साहब ने एक बड़ी वॉशिंग मशीन खरीदी है। आप भी अंदर जा सकते हैं और क्लीन होकर बाहर आ सकते हैं।

गरीब गरीब होता जा रहा, अमीर और अमीर हो रहा

हमने संवैधानिक प्रावधान के तहत देश में जातिगत जनगणना की मांग की है। कमजोर लोगों की बेहतरी के लिए एक रणनीति के साथ काम किया जाए। राजनीति में लोग बदलते रहते हैं। लोग किसी को वोट देते हैं और फिर किसी और को वोट दे जाती हैं। अगर कोई स्टेट आपको वोट नहीं देता तो आप जीएसटी, इरिगेशन, रेलवे के प्रोजेक्ट पर पैसा नहीं देते हो। गरीब गरीब बनते जा रहा है, अमीर अमीर बनता जा रहा है। 5 परसेंट लोगों के पास 62 परसेंट संपत्ति है।

प्रधानमंत्री के पास मणिपुर के लिए समय नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते खड़गे ने कहा कि मणिपुर में लगातार हिंसा और अशांति जारी है लेकिन डेढ़ साल में मोदीजी को हालात का जायजा लेने का भी समय नहीं है। वे पूरी दुनिया और देश में फिर रहे हैं, चुनाव के लिए हर जगह जाते हैं। सब जगह जाने का मौका उनको मिलता है लेकिन मणिपुर जाने का मौका नहीं है। राहुल गांधी गए और पदयात्रा निकाली। जब वो निकाल सकते हैं तो आपको तो और भी संरक्षण है।

यह भी पढ़ें:

राज्यसभा: बलराज साहनी का उदाहरण देकर निर्मला सीतारमण ने नेहरू पर किया तीखा हमला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?