mamta banerjee mumbai visit: राष्ट्रगान के वक्त कुर्सी पर बैठी रहीं दीदी; BJP नेता ने पुलिस में की शिकायत

Published : Dec 02, 2021, 10:47 AM ISTUpdated : Dec 02, 2021, 11:39 AM IST
mamta banerjee mumbai visit: राष्ट्रगान के वक्त कुर्सी पर बैठी रहीं दीदी; BJP नेता ने पुलिस में की शिकायत

सार

मुंबई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) पर राष्ट्रगान के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा एक नेता ने आरोप लगाया कि वे राष्ट्रगान में कुर्सी पर बैठी रहीं। बता दें कि ममता बनर्जी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक मुंबई दौरे पर थीं।

मुंबई. भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने मुंबई गईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamata Banerje) को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। उनके खिलाफ मुंबई के एक BJP नेता ने पुलिस में राष्ट्रगान के अपमान की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि बनर्जी ने राष्ट्रगान बैठकर गया। वे कुर्सी से नहीं उठीं। यह राष्ट्रगान का अपमान है। साथ ही कहा गया कि वे थोड़ा राष्ट्रगान गाकर रुक जाती थीं। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शिवसेना और एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या खुद को राष्ट्रवादी बताने वाली शिवसेना और अपने नाम में राष्ट्रवादी लगाने वाली NCP ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज करवाएगी? क्या राजनीतिक सहूलियत के चलते देश की अस्मिता और चिह्नों का अपमान सही है? 

pic.twitter.com/GyJE8vgq1P

दो दिनों में कई नेताओं से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल में तीसरी बार सरकार बनाने के बाद ममता बनर्जी(Mamta Banerjee) के तेवर आक्रामक हैं। वे 30 नवंबर को दो दिनी दौरे पर मुंबई पहुंची थीं। 1 दिसंबर को उन्होंने NCP सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने सिविल सोसायटी मीटिंग कर समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात करके भाजपा के खिलाफ लामबंद होने की अपील की थी। 

ममता ने  बुधवार को नरीमन पॉइंट स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर( YB Chavan Centre, Nariman Point) में समाज के विभिन्न वर्गों (Civil society Meeting)के साथ बैठक की थी। इसमें फिल्मी हस्तियों के साथ ही समाजसेवी और अन्य लोग भी शामिल हुए। लोगों से भरे हॉल में ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ तमाम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि कैसे मोदी सरकार ने उन्हें कलंकित करने और फंसाने की कोशिश की। उन्होंने पीएम केयर्स को एक स्कैंडल बताया। ममता ने कहा कि यदि सभी क्षेत्रीय पार्टियां साथ आती हैं तो भाजपा (BJP) को हराना बेहद आसान होगा। 

कांग्रेस को दरकिनार करने पर भी निंदा
ममता बनर्जी ने यहां बयान दिया कि कांग्रेस नेतृत्व वाला UPA अब कोई गठबंधन नहीं है। इसका कोई अस्तित्व नहीं है। इसकी कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि किसी भी पार्टी का ये सोचना कि वह कांग्रेस के बिना बीजेपी को हरा सकती है, महज के एक सपना है। हर कोई भारतीय राजनीति की सच्चाई जानता है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को पागल तक कह दिया है। उन्होंने कहा कि ममता ने अब ज्यादा पागलपन शुरू कर दिया है। उनको लगता है कि पूरा हिंदुस्तान ममता-ममता कर रहा है, लेकिन बंगाल ममता नहीं है और ममता बंगाल नहीं हैं। बीजेपी और ममता दोनों मिले हुए हैं।

यह भी पढ़ें
Mamata Banerjee पर भड़की कांग्रेस, अधीर रंजन ने कहा- ज्यादा पागलपन शुरू कर दिया
ममता की सिविल सोसायटी मीटिंग में पहुंचे जावेद अख्तर, महेश भट्‌ट! तीसरी लाइन में दिखे कांग्रेसी शत्रुघ्न सिन्हा
TMC V/s BJP: कांग्रेस को किनारे रख 'तीसरा मोर्चा' बनाने निकलीं 'दीदी' के आगे झुके ठाकरे, पर शरद पवार नाखुश

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?