पत्नी की रक्षाबंधन पर मायका जाने की जिद पड़ी भारी, पति ने काट दी नाक

Published : Aug 19, 2024, 08:34 PM ISTUpdated : Aug 19, 2024, 11:21 PM IST
Raksha Bandhan

सार

हरदोई में रक्षाबंधन पर मायका जाने की जिद करने पर एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला अपने पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।

Man Chopped his wife nose: रक्षाबंधन पर भाई के घर जाने की जिद करना एक महिला को भारी पड़ गया। मायका जाने को कहने पर नाराज पति ने उसकी नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला ने अस्पताल प्रशासन को बताया कि उसके पति ने उसके साथ यह शर्मनाक हरकत की है। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है और अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहती। यह मामला हरदोई की है।

बनियानी पुरवा के रहने वाला है राहुल

हरदोई के बनियानी पुरवा के रहने वाले राहुल का अपनी पत्नी अनीता से रक्षाबंधन पर झगड़ा हो गया। अनीता चाहती थी कि वह अपने मायका रक्षाबंधन में जाए ताकि अपने भाई को राखी बांध सके। लेकिन राहुल ने इनकार कर दिया। अनीता की जिद के आगे गुस्साए पति ने उसका नाक काट दिया। पति के वार के बाद अनीता जमीन पर छटपटाने लगी। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े आए।

जमीन पर खून से लथपथ छटपटा रही महिला की देवर ने की मदद

खून से लथपथ अनीता को देवर ने आसपास के लोगों की मदद से हरदोई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां लखनऊ ट्रामा सेंटर में महिला का इलाज चल रहा है।

हरदोई पुलिस ने एक्स पर बताया कि महिला के नाक काटने के मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली हरदोई ग्रामीण के प्रभारी इंस्पेक्टर को मामले की जांच सौंपी गई है।

परिजन के अनुसार, महिला कुछ दिनों पहले ही अपने मायका गई थी। चार दिन पहले ही ससुराल आई थी और फिर से रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर जाने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें:

आगरा में स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास, 5 किमी भागती रही पीड़ित

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो