मंडी लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: BJP की कंगना रनौत जीतीं, INC के विक्रमादित्य सिंह को दी करारी हार

Published : Jun 04, 2024, 05:13 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 05:53 PM IST
MANDI-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट पर BJP ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) और कांग्रेस ने यहां से विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को उम्मीदवार घोषित किया था। 

Mandi Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को टिकट दिया है, जिन्हें यह चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस ने यहां से विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को उम्मीदवार घोषित किया था, जो 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। कंगना ने 74755 वोट के अंतर से यह चुनाव जीता है। उन्हें कुल 537022 वोट और विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। 

मंडी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- बाय इलेक्शन 2019 में मंडी सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह हुई थी विजयी

- प्रतिभा सिंह के पास 2019 में 28 करोड़ की दौलत थी, उनपर 2 केस दर्ज था

- 2014 के चुनाव में मंडी सीट पर बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा बने सांसद

- 10वीं तक पढ़े रामस्वरूप शर्मा के पास 2014 में 1 करोड़ की दौलत थी

- 2009 में मंडी की जनता ने कांग्रेस के वीरभद्र सिंह को दिया आर्शीवाद

- वीरभद्र सिंह ने 2009 में 22 करोड़ की चल-अचल संपत्ती घोषित की थी

- कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को 2004 में मंडी की जनता ने दिया था बहुमत

- प्रतिभा सिंह के पास 2004 के चुनाव में 23cr की संपत्ती, कर्ज 15 लाख थी

नोटः 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मंडी में वोटर्स की संख्या 1281462 थी, जबकि 2014 में नंबर 1150408 था। 2019 चुनाव में मंडी सीट पर पर बीजेपा का कब्जा था। 647189 वोट पाकर राम स्वरूप शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार आश्रय शर्मा को हराया था। शर्मा को 241730 वोट मिला था। जीत का आंकड़ा 4 लाख वोट से ज्यादा था। वहीं, 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा को मंडी की जनता ने जीत का हार पहनाया था। राम स्वरूप ने 362824 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को हराया था। प्रतिभा को 322968 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Ticket Refund Rule : रेलवे ने बदल दिए रिफंड रूल, टिकट कैंसिल करने से पहले जरूर दें ध्यान
90% तेल विदेशी जहाजों से आता है… मोदी सरकार ने अचानक लिया एक और बड़ा फैसला