कौशांबी लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी का तिलिस्म तोड़ सबसे कम उम्र के सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज

KAUSHAMBI Lok Sabha Election Result 2024: कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है।

rohan salodkar | Published : Jun 1, 2024 10:22 AM IST / Updated: Jun 04 2024, 05:05 PM IST

KAUSHAMBI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बसपा ने यूपी की कौंशाबी सीट पर शुभ नारायण (Shubh Narayan) को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने यहां से विनोद कुमार सोनकर (Vinod Kumar Sonkar) और सपा ने पुप्षेन्द्र सरोज (Pushpendra Saroj) को प्रत्याशी घोषित किया है। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में बीजेपी से जीत दर्ज करने वाले विनोद कुमार सोनकर इस बार सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से हार गए। ये सीट इसलिए भी चर्चा का विषय बनी रही कि कुंडा के रघुराजा प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ने विनोद कुमार सोनकर की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसी से भी समर्थन करने से इनकार कर दिया था। जिसका रिजल्ट सामने दिख रहा है। इस लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। 

कौशांबी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

Latest Videos

- BJP के विनोद कुमार सोनकर ने 2019 में कौशांबी सीट पर कब्जा किया था

- विनोद कुमार सोनकर के पास 2019 में 5 करोड़ की संपत्ती, कर्ज 2 करोड़ था

- बता दें, 2019 के कौशांबी चुनाव में विनोद कुमार पर कुल 4 केस दर्ज था

- 2014 में कौशांबी की जनता ने BJP के विनोद कुमार सोनकर को बनाया MP

- विनोद कुमार सोनकर ने 2014 के चुनाव में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी घोषित की थी

- सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार को 2009 में कौशांबी की जनता ने दिया आर्शीवाद

- शैलेन्द्र कुमार के पास 2009 के लोकसभा इलेक्शन में कुल दौलत 2 करोड़ थी

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान कौशांबी सीट पर 1787120 मतदाता, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1738509 था। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में कौशांबी सीट पर जीत का परचम फहराया था। विनोद कुमार सोनकर 383009 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज को हराया था। उन्हें 344287 वोट मिला था। हार का अंतर सिर्फ 38722 वोट था। वहीं, 2014 में कौशाम्बी सीट पर बीजेपी ने कमल खिलाया था। विनोद कुमार सोनकर को 331724 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार को 288824 वोट मिलाथा। हार का अंतर 42900 वोट था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले