त्रिपुरा में भी BJP ने चुनाव से पहले CM बदला:माणिक साहा होंगे नए मुख्यमंत्री, बिप्लब पार्टी के लिए काम करेंगे

Published : May 14, 2022, 06:23 PM ISTUpdated : May 14, 2022, 06:55 PM IST
त्रिपुरा में भी BJP ने चुनाव से पहले CM बदला:माणिक साहा होंगे नए मुख्यमंत्री, बिप्लब पार्टी के लिए काम करेंगे

सार

त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री का ऐलान शनिवार को किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े मौजूद रहे। कुछ ही घंटों पहले ही निवर्तमान सीएम बिप्लब देब ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। 

अगरतला। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी के मानिक साहा राज्य के नए सीएम होंगे। वह बिप्लब देब की जगह लेने जा रहे हैं। त्रिपुरा के निवर्तमान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव के ठीक एक साल पहले भाजपा ने डॉ माणिक साहा को चेहरा बना दिया। श्री साहा, पेशे से एक दंत चिकित्सक हैं।  वह पिछले महीने ही राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए थे। साहा अभी राज्य बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं।

कुछ ही घंटे पहले बिप्लब देब ने दिया था इस्तीफा

निवर्तमान सीएम बिप्लब कुमार देब ने शनिवार ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफा के बाद देब ने बताया था कि उन्होंने राज्यपाल एसएन आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। 

दिल्ली में पहले ही हो गया था फैसला

बिप्लव देब ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद त्रिपुरा में नेतृत्व परिवर्तन की आशंका तेज हो गई थी। शनिवार को बिप्लब देब ने राज्यपाल को राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपा और इसका बाहर आकर ऐलान कर दिया। उधर, बिप्लब के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री का ऐलान करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री व अमित शाह के खास भूपेंद्र यादव व महासचिव विनोद तावडे़ अगरतला पहुंच गए। इन लोगों के पहुंचने के बाद शाम को विधायक दल की बैठक में नए चेहरे पर मुहर लग गई। नए मुख्यमंत्री डॉ.माणिक साहा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य के साथ साथ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

त्रिपुरा में बिप्लब के नेतृत्व में पहली बार बनी थी बीजेपी सरकार

साल 2018 में बीजेपी पहली बार त्रिपुरा में सरकार बनाने में सफल हुई थी। बीजेपी ने यहां मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लव देब को चुना। करीब ढाई दशक के वाम मोर्चे की सरकार को भाजपा ने यहां आईपीएफटी के साथ गठबंधन करके हटाया था। हालांकि, बताया जा रहा है कि बीते कुछ महीनों से पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है। 

ये भी पढ़ें : 

त्रिपुरा में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, तय करने के लिए शाह के खास सिपहसलार भूपेंद्र यादव पहुंचे अगरतला

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने इस्तीफा दिया, कहा- पार्टी का फैसला सर्वोपरि

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम