त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब (Biplab Deb) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। वह कल गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देब ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। संगठन मजबूत करने के लिए मैंने यह फैसला लिया है।

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब (Biplab Deb) ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। वह कल गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिप्लब देब के खिलाफ भाजपा के विधायकों की नाराजगी बढ़ती जा रही थी, जिसको देखते हुए पार्टी ने उनका इस्तीफा लेने का फैसला किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देब ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। 2023 के चुनाव की तैयारी में लगना है। लंबे समय तक सरकार रहे इसके लिए काम करना है। पीएम नरेंद्र मोदी से मेरी बात हुई है। संगठन हित में सीएम पद से इस्तीफा दिया। आलाकमान ने इसके लिए कहा था। पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा। संगठन मजबूत करने के लिए मैंने यह फैसला लिया है।

सबसे ऊपर है पार्टी
उन्होंने कहा कि पार्टी सबसे ऊपर है। मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व और निर्देशन में पार्टी के लिए काम किया है। मैंने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख और मुख्यमंत्री के रूप में त्रिपुरा के लोगों के साथ न्याय करने की कोशिश की है। मैंने शांति, विकास सुनिश्चित करने और राज्य को कोविड संकट से बाहर निकालने की कोशिश की है। बिप्लब देव ने कहा, "हर चीज की एक समय सीमा होती है। हम उस समय सीमा में काम करते हैं। मुझे जहां भी भेजा जाता है, चाहे वह सीएम हो या कोई अन्य पद, बिप्लब देब हर जगह फिट हो सकते हैं।"

केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े अगरतला पहुंच गए हैं। नए नेता के चुनाव के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद सोनकर भी बैठक में शामिल हैं। विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम का फैसला होगा। बता दें कि त्रिपुरा में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। बिप्लब देव का इस्तीफा भाजपा की राज्य इकाई के भीतर अंदरूनी कलह की खबरों के बाद आया है।

यह भी पढ़ें- Biplab Kumar Deb Resign: कौन हैं बिप्लब कुमार देब, जिन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

टीएमसी ने कहा-बिप्लब की अक्षमता से तंग आ गए थे बीजेपी के शीर्ष नेता
बिप्लब देब के इस्तीफे पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया कि त्रिपुरा में हजारों लोगों को विफल करने वाले सीएम को अलविदा और गुड रिडांस! काफी नुकसान हुआ। इतना कि बीजेपी के शीर्ष नेता भी उनकी अक्षमता से तंग आ चुके हैं। राज्य में टीएमसी ने जो हासिल किया उससे बीजेपी के लोग बहुत परेशान हैं। परिवर्तन अपरिहार्य है।

यह भी पढ़ें- भारत ने गेहूं निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, दो दिन पहले की थी बड़े एक्सपोर्ट टारगेट की घोषणा