मणिपुर में राष्ट्रपति शासन: CM के इस्तीफ़े के 3 दिन बाद बड़ा फ़ैसला

Published : Feb 13, 2025, 07:58 PM IST
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन: CM के इस्तीफ़े के 3 दिन बाद बड़ा फ़ैसला

सार

मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।  

इंफाल.  मणिपुर पिछले 2 सालों से लगातार तनावपूर्ण माहौल में जी रहा है। मणिपुर हिंसा के बाद ऊपरी तौर पर शांति भले ही दिख रही हो, लेकिन अंदर ही अंदर असंतोष अभी भी बना हुआ है। इस बीच, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खिलाफ पार्टी के अंदर और NDA गठबंधन के दलों ने गहरी नाराजगी जताई थी। समर्थन वापस लेने की चेतावनी भी दी गई थी। गहरे संकट में घिरे बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह के इस्तीफे के तीन दिन बाद भी भाजपा ने जानबूझकर किसी दूसरे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?