मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, खमेनलोक में फायरिंग से 9 की मौत, शव पर मिले धारदार हथियार से काटे जाने के निशान

Published : Jun 14, 2023, 11:02 AM ISTUpdated : Jun 14, 2023, 11:53 AM IST
manipur violance Biren Singh says 40 militants killed by forces so far Fresh clashes break out in Manipur bsm

सार

मणिपुर में हिंसा की आग फिर से भड़क गई है। पिछले 24 घंटे में खमेनलोक में हुई हिंसा की नई घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

इंफाल। मणिपुर में हिंसा (Manipur Violence) की आग फिर से भड़क गई है। खमेनलोक में हुई हिंसा की नई घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग घायल हुए हैं। मणिपुर जातीय हिंसा को लेकर एक महीने से अधिक से जल रहा है।

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में हुई हिंसा में 9 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में एक महिला शामिल है। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग हुई थी। घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई शव ऐसे मिले हैं, जिनपर गोलियों के कई जख्म होने के साथ ही धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे।

हिंसा की नई घटनाओं के बाद कर्फ्यू में दी जा रही छूट को कम किया गया है। बुधवार को सुबह 5 बजे से 9 बजे तक कर्फ्यू में छूट मिली। सेना और सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है।

मणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिशों को लगा झटका

हिंसा की यह नई घटना मणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिशों के लिए बड़ा झटका है। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के कारण एक महीने से अधिक समय से तनाव है। खमेनलोक कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिलों की सीमा के पास स्थित है। इलाके में पिछले दो दिनों से तनाव का माहौल है।

मणिपुर हिंसा में अब तक करीब 100 लोग मारे गए हैं। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। हिंसा बहुसंख्यक एमईटी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के कदम के खिलाफ आदिवासियों द्वारा निकाले गए विरोध मार्च के बाद शुरू हुई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान