Manipur Violence: सरकार ने दिए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश, सेना की 55 टुकड़ियां तैनात, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 9 हजार लोग

Published : May 04, 2023, 07:12 PM IST
Manipur Violence

सार

मणिपुर सरकार ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। सेना की 55 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। 9 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इंफाल। मणिपुर में हिंसा (Manipur Violence) पर काबू पाने के लिए सरकार ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना की 55 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। वहीं, 9 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सरकार ने आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए गुरुवार को गंभीर मामलों में देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया। सेना और असम राइफल्स की 55 कंपनियों को तैनात किया गया है। सेना ने 14 टुकड़ियों को स्टैंडबाई पर रखा है। स्थिति खराब होने पर इन्हें तैनात किया जाएगा।

'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान शुरू हुई हिंसा

बुधवार को नागा और कुकी आदिवासियों द्वारा बहुसंख्यक मेटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के विरोध में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' का आयोजन किया गया था। इसी दौरान झड़पें शुरू हो गईं। हिंसा रातोंरात तेज हो गईं। प्रतिद्वंद्वी समुदायों ने पहले के हमलों के जवाब में जवाबी हमले किए।

सेना और असम राइफल्स ने चुराचांदपुर के खुगा, टाम्पा और खोमौजनबा इलाकों में फ्लैग मार्च किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को इंफाल घाटी के मन्त्रीपुखरी, लम्फेल, कोइरांगी इलाके और काकचिंग जिले के सुगनू में भी फ्लैग मार्च किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की है।

9,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि अब तक 9,000 लोगों को सुरक्षा बलों ने हिंसा प्रभावित इलाकों से बचाया और आश्रय दिया है। इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। चुराचांदपुर में करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसी तरह इंफाल घाटी में 2 हजार और तेनुगोपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में दो हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार रात सेना और असम राइफल्स की मांग की गई थी। पुलिस के साथ सेना ने गुरुवार सुबह तक हिंसा को काबू में कर लिया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके