
Violence in Imphal curfew reimposed: मणिपुर में हिंसा की वजह से स्थितियां बेहद खराब होती जा रही हैं। इंफाल में फिर हिंसा भड़क गई। आगजनी की खबरों के बाद क्षेत्र में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थितियों को काबू में करने के लिए सेना बुलाई गई है। इसके अलावा मणिपुर में इंटरनेट सेवा को 26 मई 2023 तक के लिए ठप कर दिया गया है। स्थानीय मैतेई और कुकी समुदायों के बीज भड़की हिंसा के बाद आगजनी की गई।
मणिपुर हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू
मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर से हिंसा भड़कने के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई स्थानों पर आगजनी की भी खबरें आई हैं। न्यू लंबुलेन के बाजार में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच तनाव बढ़ जाने के बाद कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने सेना बुला ली है। इस मामले में अभी तक दो उपद्रवियों सहित मणिपुर के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। 26 मई 2023 तक इंटरनेट पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। सेना ने फ्लैग मार्च शुरू किया है और हिंसा ग्रस्त इलाकों की लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि फिर से किसी तरह की वारदात न होने पाए।
3 मई को पहली बार भड़की थी मणिपुर में हिंसा
पहली बार बीते 3 मई को मणिपुर हिंसा की चपेट में आ गया था। तब ट्राइबल स्टूडेंट्स ग्रुप ने विरोध प्रदर्शन किया और यह विरोध हिंसा में तब्दील हो गया। इसके बाद 4 मई को मणिपुर के कई स्थानों पर हालात बेकाबू हो गए थे। तब सरकार ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया था। सेना और असम राइफल्स ने हालात पर किसी तरह से काबू पाया और जगह-जगह फ्लैग मार्च करके शांति की अपील की गई।
यह भी पढ़ें
2000 Note Ban: क्या आपसे पास भी हैं 2000 के नोट? बैंक में ऐसे बदलें या जमा करें- जानें 10 बड़ी बातें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.