GDP पर बोले मनमोहन सिंह, देश का माहौल सुधरे तो आगे बढे़गी देश की अर्थव्यवस्था

Published : Nov 29, 2019, 08:11 PM IST
GDP पर बोले मनमोहन सिंह, देश का माहौल सुधरे तो आगे बढे़गी देश की अर्थव्यवस्था

सार

GDP को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिंता जताई है। मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश में डर का माहौल है, जब तक देश में डर का माहौल रहेगा हमारी अर्थव्यवस्था गिरती ही रहेगी। 

नई दिल्ली. GDP को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिंता जताई है। मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश में डर का माहौल है, जब तक देश में डर का माहौल रहेगा हमारी अर्थव्यवस्था गिरती ही रहेगी। हमें देश में भरोसे का माहौल बनाना चाहिए। इससे भारत की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और हम 8 फीसदी की विकास दर हासिल कर पाएंगे। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सिर्फ नीतियां बदलने से कुछ नहीं होने वाला, हमें समाज के अंदर से डर का माहौल हटाकर भरोसे का माहौल बनाना होगा। विकास दर में आई गिरावट पर चिंता जताते हुए मनमोहन ने कहा कि ताजा आकड़ों में GDP ग्रोथ 4.5 प्रतिशत रही है। हमारा देश 8 से 9 फीसदी विकास दर की उम्मीद करता है। ऐसे में GDP विकास दर का 5 से 4.5 फीसदी हो जाना चिंताजनक है। सिर्फ आर्थिक नीतियों में बदलाव से काम नहीं चलेगा। 

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक है, पर उससे भी ज्यादा हमारे समाज की हालत चिंताजनक है। नए आकड़ो के अनुसार देश की विकास दर 4.5 फीसदी है। 

मंदी की चपेट में देश- कांग्रेस 
रिपोर्ट आने के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि देश मंदी की चपेट में हैं और भाजपा को यह बात समझ नहीं आ रही है। बीजेपी के पास कोई इकॉनमिक विजन नहीं है, इसी वजह से देश की यह हालत हुई है। भाजपा के लिए GDP का मतलब 'गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स है।    
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!