भारत माता की जय के नारों का उग्रवादी विचार पैदा करने में गलत इस्तेमाल हो रहा; मनमोहन सिंह

Published : Feb 23, 2020, 10:36 AM IST
भारत माता की जय के नारों का उग्रवादी विचार पैदा करने में गलत इस्तेमाल हो रहा; मनमोहन सिंह

सार

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा और संघ पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा, राष्ट्रवाद, भारत माता की जय जैसे नारों का इस्तेमाल 'उग्रवादी और विशुद्ध भावनात्मक' विचार को पैदा करने में किया जा रहा है। इस विचार से देश के लाखों निवासी और नागरिक खुद को अलग करते हैं। 

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा और संघ पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा, राष्ट्रवाद, भारत माता की जय जैसे नारों का इस्तेमाल 'उग्रवादी और विशुद्ध भावनात्मक' विचार को पैदा करने में किया जा रहा है। इस विचार से देश के लाखों निवासी और नागरिक खुद को अलग करते हैं। 

जवाहर लाल नेहरू पर लिखी एक किताब के विमोचन पर मनमोहन सिंह ने कहा, उन्होंने कहा कि यदि भारत को आज एक जीवंत लोकतंत्र के रूप में मान्यता प्राप्त है या इसे आज विश्व शक्ति के तौर पर देखा जाता है तो इसका श्रेय पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जाता है, जो इसके प्रमुख वास्तुकार थे।

'नेहरू ने नए भारत का तारतम्य बैठाया'
उन्होंने कहा, नेहरू ने उस वक्त नेतृत्व किया, जब देश अशांत और विषम स्थितियों में था। देश ने उस वक्त विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों का समायोजन किया था। उन्होंने कहा, नए आधुनिक भारत की जरूरतों का तारतम्य बैठाया। 

यह नेहरू का भारत नहीं- मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह ने कहा, अनोखी शैली वाले नेहरू ने आधुनिक भारत में यूनिवर्सिटी, अकादमी और अन्य संस्थानों की नींव डाली। लेकिन आज यह भारत नहीं है, जैसा नेहरू के नेतृत्व में बना था। दुर्भाग्य से एक ऐसा वर्ग है, जो नेहरू की गलत छवि पेश करने की हर कोशिश करता है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली