पीएम पद छोड़ने के बाद मनमोहन सिंह ने यहां गुजारे थे जिंदगी के 10 आखिरी साल

Published : Dec 27, 2024, 02:08 PM ISTUpdated : Dec 27, 2024, 03:27 PM IST
sonia manmohan singh

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। पीएम पद को छोड़ने के बाद जानिए दिल्ली की कौन सी जगह पर रहे थे मनमोहन सिंह। ऐसे बिताए अपनी जिंदगी के आखिरी 10 साल।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के सीनियर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार के दिन निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। देश के पीएम पद पर रहते हुए उनका निवास 7 रेसकोर्स रोड पर था। बाद में जब उन्होंने पीएम का पद छोड़ दिया तब वो लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड़ पर स्थित बंगला नंबर 3 में शिफ्ट हो गए थे। 10 सालों तक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह यहां पर रहे थे। इस विशाल टाइप-8 बंगले में मनमोहन सिंह 2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद आए थे।

पूर्व मनमोहन सिंह से पहले दिल्ली की तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित का आधिकारिक आवास था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद उन्हें ये आवास खाली करना पड़ा था। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक शीला दीक्षित का साल 2019 में 81 उम्र में निधन हो गया था। पूर्व पीएम होने के नाते मनमोहन सिंह को उनके परिवार के साथ एसीपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा क्योंकि उनकी एक बेटी अमेरिका से आ रही है, जिनका इस वक्त इंतजार किया जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट की जब बैठक खत्म हुई तो इस बैठक में मनमोहन सिंह को याद किया गया। साथ ही एक शोक प्रस्ताव को भी पारित किया गया।

पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया था शोक

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पहुंचे थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह की विनम्रता, सौम्यता और बौद्धिकता उनकी पहचान बनी। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा लेने और सरकार के शीर्ष पदों पर रहने के बाद भी उनका व्यक्तित्व बेहद सरल था। वे सभी के लिए सहज उपलब्ध रहे। जब मैं सीएम था, तब उनके साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुले मन से चर्चा होती थी। मेरे दिल्ली आने पर उनसे बात और मुलाकात होती थी।'

ये भी पढ़ें-

ये हैं मनमोहन सिंह के वो यादगार 5 फैसले, जिन्हें देश कभी नहीं भूलेगा

जब गांव की मिट्टी-पानी लेकर अपने 'मोहना' से मिलने पाकिस्तान से आया ये शख्स...

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा