भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उन्होंने अपनी नीति और फैसलों के साथ भारत को आर्थिक सकंट से निकाला था। साथ ही भारत को एक अलग ही पहचान दी थी।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उन्होंने एम्स में 92 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली हैं। उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो वो हमेशा लोगों के दिमाग पर छाप छोड़े हुए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर से लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के वो गर्वनर भी रहे हैं। उन्होंने 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी भूमिका नभाई। उन्होंने अपनी नीति और फैसलों के साथ भारत को आर्थिक सकंट से निकाला था। साथ ही भारत को एक अलग ही पहचान दी थी। ऐसे में आइए जानते हैं पूर्व प्रधानमंत्री के उन बड़े फैसले के बारे में जिन्होंने भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से बदल दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  1. नरेगा

मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को पास करवाया था। देश में पलायन की परेशानी को रोकने के लिए एक कानून ने बहुत अहम भूमिका निभाई। साथ ही इसके चलते गांव, गरीब और अकुशल लोगों को 100 दिन का गारंटीड रोजगार मिला।

2. सूचना का अधिकार

सूचना का अधिकार कानून मनमोहन सिंह ने पारित किया था। इस कानून ने इकोनॉमी में ट्रांसपरेंसी लाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस कानून के जरिए लोगों और सरकार के बीच एक पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। अर्थव्यवस्था के स्तर पर ये फैसला काफी बड़ा साबित हुआ।

3. आधार कार्ड योजना

आधार कार्ड योजना की शुरुआत 2009 में मनमोहन सिंह के समय पर ही निर्धारित हो गई थी। देश के हर व्यक्ति को इसके जरिए पहचान हासिल हुई थी। ताकि जनहित सेवाएं उन्हें हासिल हो सकें। आज के समय में इसका इस्तेमाल हर स्तर पर किया जाता है।

4. भारत-अमेरिका परमाणु समझौता

परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर न करने के बावजूद, 2005 में हुए ऐतिहासिक समझौते ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और नागरिक परमाणु प्रौद्योगिकी तक पहुंच को बढ़ाया।

5. तकनीकी प्रगति

सरकार ने अंतरिक्ष खोज के स्तर पर भारत की क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए चंद्रयान और मंगलयान सहित सफल अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किए। इसके चलते भारत की हर जगह वाहवाही हुई थी।