Mann Ki Baat 100 Episode: भारत ही नहीं विदेश में भी 'मन की बात' ने जीता करोड़ों लोगों का दिल, 11 लाख लोगों ने ट्वीट की तस्वीरें

Published : May 01, 2023, 08:13 PM ISTUpdated : May 01, 2023, 08:21 PM IST
Mann ki Baat

सार

पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के 100वे एपिसोड को देश-विदेश में करोड़ों लोगों ने सुना। 11 लाख से अधिक लोगों ने मन की बात सुनने के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 अप्रैल) को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड (Mann Ki Baat 100 Episode) किया। इस प्रोग्राम ने भारत ही नहीं विदेश में भी करोड़ों लोगों का दिल जीता।

भारत और विदेश के 11 लाख से अधिक लोगों ने मन की बात सुनने के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मन की बात पर करीब 9 लाख ट्वीट किए गए। सोशल मीडिया पर इसे कई बिलियन इम्प्रैशन मिले। घरों से लेकर दफ्तरों तक मन की बात को सुना गया।

दूतावासों में किए गए मन की बात सुनने के प्रबंध
विदेश में स्थित भारत के दूतावासों द्वारा मन की बात सुनने के लिए प्रबंध किए गए थे। विदेश में रहने वाले भारतीयों ने भी मन की बात के 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए थे। अधिकतर मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने मन की बात सुनने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

मन की बात में जिनकी हुई चर्चा उन्हें बुलाया गया राजभवन
राजभवन द्वारा मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसमें राज्य के ऐसे लोगों को बुलाया गया था, जिनकी चर्चा मन की बात में हुई हो। इस रेडियो प्रोग्राम को देशभर में सभी रेलवे स्टेशनों और बहुत से कम्युनिटी केंद्रों में प्रसारित किया गया। कुलियों ने मन की बात को रेलवे स्टेशनों पर सुना। 

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा मन की बात

माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, रोहित शेट्टी जैसे कई फिल्म स्टार मन की बात सुनने के लिए मुंबई स्थित राजभवन आए। उन्होंने मन की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जामा मस्जिद और लखनऊ के इरफानी मदरसा जैसे विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी मन की बात सुनी गई। ट्विटर पर पूरे दिन #MannKiBaat100Episode और #MannKiBaat100 टॉप पर ट्रेंड कर रहा था। लाखों लोगों ने इस प्रोग्राम पर अपने विचार शेयर किए। गौरतलब है कि मन की बात का प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को होता है। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले