PM Modi ने मन की बात 128 एपिसोड में Vocal for Local, खेल उपलब्धियां, नौसेना की आत्मनिर्भरता, विंटर टूरिज्म और काशी-तमिल संगमम पर चर्चा की। उन्होंने नए साल की खरीदारी में स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने की अपील की।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात एपिसोड 128 में ऐसे कई मुद्दों पर चर्चा की जो सीधे देश के हर व्यक्ति, हर परिवार और हर शहर से जुड़े हैं। यह एपिसोड खेल उपलब्धियों, वोकल फाॅर लोकल (Vocal for Local), विंटर टूरिज्म (Winter Tourism), INS Mahe से जुड़ी आत्मनिर्भर नौसेना और काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) जैसे सांस्कृतिक आयोजनों से भरा हुआ था। PM मोदी ने शुरुआत में ही कहा कि यह महीना भारत के खेल जगत के लिए बेहद शानदार रहा। महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup) जीतकर इतिहास रचा, भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) की मेजबानी मिली, और बॉक्सिंग, डेफ ओलिंपिक्स तथा महिला कबड्डी टीम ने अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि नए साल की खरीदारी के दौरान लोग वोकल फॉर लोकल को प्राथमिकता दें, ताकि स्थानीय कारीगर, छोटे व्यापारी और भारतीय उद्योग मजबूत बन सकें। जानिए पीएम मोदी के मन की बात की 7 बड़ी बातें...।
1. PM मोदी बार-बार वोकल फॉर लोकल की बात क्यों कर रहे हैं?
PM मोदी ने मन की बात 128 में स्पष्ट कहा कि “वोकल फॉर लोकल सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक रीढ़ है।” उन्होंने G-20 के दौरान विदेशी नेताओं को दिए गए उपहारों का उदाहरण देते हुए कहा कि आज दुनिया भारतीय शिल्प, कला और परंपरा को सम्मान दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार त्योहारों और नए साल की खरीदारी में लोग रिकॉर्ड मात्रा में भारतीय उत्पाद खरीद रहे हैं। दुकानों में देसी चीजें तेजी से बिक रही हैं, और युवा भी स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। PM ने लोगों से अनुरोध किया कि वे नए साल की तैयारियों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सके।
2. क्या भारत खेलों के ‘गोल्डन एरा’ में प्रवेश कर चुका है?
इस एपिसोड में PM ने खेल जगत की उपलब्धियों पर विशेष जोर दिया।
महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप जीता।
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2027 होस्टिंग का अधिकार मिला।
Tokyo Deaf Olympics में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते।
महिला कबड्डी टीम ने एक भी मैच न हारते हुए World Cup Victory हासिल की।
भारत ने Boxing Cup में भी 20 मेडल जीते।
PM बोले, “भारत के खिलाड़ी आज दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। यह जीतें बताती हैं कि देश खेलों के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।”
3. INS माहे नौसेना में शामिल होने पर इतना जोर क्यों?
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की नौसेना तेजी से आत्मनिर्भर बनती जा रही है।
हाल ही में शामिल हुआ INS Mahe भारत की स्वदेशी तकनीक का बड़ा उदाहरण है।
इसका नाम ऐतिहासिक स्थान “माहे” पर आधारित है। इसके क्रेस्ट में कलारिपयट्ट की पारंपरिक तलवार और उरुमी की झलक है।
PM ने कहा, “INS माहे सिर्फ एक जहाज़ नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ती हुई नौसेना का प्रतीक है।”
4. क्या भारत में Winter Tourism अब दुनिया को चुनौती देगा?
PM मोदी ने कहा कि सर्दियों के साथ भारत में Winter Tourism Season शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि कई देश स्नो फेस्टिवल, स्कीइंग और ट्रेकिंग से भारी कमाई करते हैं, और भारत में भी यह क्षमता बहुत ज्यादा है।
उत्तराखंड के कई स्थान-औली, मुनस्यारी, चोपटा, डेयारा अब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
PM का संदेश साफ था कि भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता से दुनिया को आकर्षित करने के लिए तैयार है।
5. शहद उत्पादन पर विशेष जोर क्यों दिया गया?
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का हनी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
जम्मू-कश्मीर का सफेद Ramban Sulai Honey GI टैग मिलने के बाद बेहद लोकप्रिय हुआ है।
कर्नाटक में आधुनिक प्रोसेसिंग और खेती तकनीकों से किसानों की कमाई बढ़ी है।
नागालैंड में पहाड़ों की खतरनाक चट्टानों से शहद संग्रह की दुर्लभ परंपरा दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है।
भारत अब 1.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक शहद उत्पादन कर रहा है और निर्यात तीन गुना बढ़ा है।
6. काशी-तमिल संगमम की Learn Tamil थीम के पीछे क्या है संदेश?
PM मोदी ने कहा कि काशी और तमिल संस्कृति का संगम हजारों साल से जुड़ा हुआ है।
इस बार 2 दिसंबर से शुरू हो रहा Kashi Tamil Sangamam 2025 तमिल भाषा और संस्कृति के लिए बड़ा मंच है।
इस बार की थीम है-Learn Tamil।
PM बोले कि काशीवासी खुले दिल से तमिलनाडु से आने वालों का स्वागत करने को तैयार हैं।
7. समापन: क्या मन की बात अब देश की सबसे प्रभावी जनसंचार श्रृंखला है?
PM मोदी ने बताया कि 23 करोड़ लोग मन की बात नियमित देखते/सुनते हैं।
96% लोग इस कार्यक्रम के बारे में जानते हैं।
100 करोड़ से अधिक लोग इसे कम से कम एक बार सुन चुके हैं।
यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित होता है।
यह साफ है कि Mann Ki Baat 128 सिर्फ एक रेडियो शो नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संवाद बन चुका है।