हिमाचल के किन्नौर में भीषण आग से तबाह हुए कई घर, ITBP के जवानों ने मसीहा बन बचाई दर्जनों लोगों की जान

Published : Oct 24, 2020, 12:16 AM IST
हिमाचल के किन्नौर में भीषण आग से तबाह हुए कई घर, ITBP के जवानों ने मसीहा बन बचाई दर्जनों लोगों की जान

सार

 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में करीब 13 घर आ गए। इस दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने देर रात आग में फंसे दर्जनों लोगों को अपनी जान पर खेल कर बचाया

किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में करीब 13 घर आ गए। इस दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने देर रात आग में फंसे दर्जनों लोगों को अपनी जान पर खेल कर बचाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग के फैलने पर काबू पाया गया। 

जानकारी के मुताबिक यह आग किन्नौर जिले के पुरबनी गांव में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। शुक्रवार देर रात काफी हद तक आग पर काबू पाया गया। लेकिन अभी भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। साथ ही आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, भयंकर आग लगने से लोगों की करोड़ों की संपत्ति जल कर खाक हो गई है। 

सीएम ने किया तत्काल मदद का ऐलान 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को 10,000 रुपए की तत्काल आर्थिक मदद भी प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीएम ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने का निर्देश दिया। 

मसीहा बने ITBP के जवान 
भीषण आग लगने के बाद कई लोग आग की लपटों के बीच घिर गए थे। बहुत से लोग घरों से सामान निकालने के चक्कर में आग के बीच फंसे हुए थे. इसी बीच वहां तैनात ITBP के जावं उन लोगों के लिए मसीहा बन कर सामने आए।  उन्होंने तत्काल अपनी जान पर खेलते हुए न सिर्फ फायर ब्रिगेड टीम की मदद आग बुझाने में की बल्कि आग से घिरे दर्जनों लोगों की जिंदगियां भी बचाईं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला