सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर

Published : Aug 03, 2019, 12:30 PM ISTUpdated : Aug 03, 2019, 12:31 PM IST
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर

सार

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 7 नक्सली मारे गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 7 नक्सली मारे गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप के जवान सुबह करीब 6 बजे महाराष्ट्र सीमा से लगे बागनदी क्षेत्र के सीतागोटा जंगल में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ हुई। एंटी नक्सली ऑपरेशन के डीआईजी सुंदरराज ने बताया कि सभी 7 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। नक्सलियों के पास से एके-47 समेत बड़ी मात्रा में हथियार मिले हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IIT Bombay Death: परीक्षा में ChatGPT, फिर छात्र की मौत...7 PHOTO में देखें क्या हुआ?
Tirupati Ghee Scam: तिरुपति लड्डू के घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED ने 230 करोड़ की सप्लाई पर खोला राज