
कृष्णा (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई, जिसे सुन लोग हैरान हो रहे हैं। यहां दो बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र के लड़के से प्यार हो गया। वह 8वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़के को साथ लेकर फरार हो गई।महिला गुडीवाड़ा टाउन की रहने वाली है।
वह घर के पास ही रहने वाले एक 15 साल के लड़के से प्यार करने लगी थी। बहुत जल्द दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए थे। महिला के परिवार के लोगों और लड़के के घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला तब प्रकाश में आया जब आठवीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र 19 जुलाई को लापता हो गया। लड़के के पिता ने पुलिस को बेटे के लापता होने की खबर दी। इसके बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।
हैदराबाद में पुलिस ने खोजा
छानबीन के दौरान पुलिस को लड़के और महिला के बीच प्रेम संबंध की जानकारी मिली। 19 जुलाई के ही महिला भी घर से गायब थी, इसके चलते उसपर पुलिस का शक और गहरा हो गया। जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि महिला लड़के को लेकर भागी है। गुडीवाड़ा टाउन के पुलिस इंस्पेक्टर दुर्गा राव ने कहा कि महिला और नाबालिग लड़के को 26 जुलाई को हैदराबाद के बालानगर में खोजा गया था।
दोस्त से मिलने की बात कह घर से निकला था छात्र
पुलिस के अनुसार छात्र ने घर से निकलते समय परिजनों से कहा था कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है, लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने बच्चे को आसपास के इलाके में खोजा। दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि एक विवाहित महिला भी लापता है।
यह भी पढ़ें- लड़ाकू विमान MiG-29 से लेकर रोमियो हेलिकॉप्टर तक, इन हथियारों से लैस होगा एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत
परिजनों ने संदेह जताया कि महिला ने उनके बच्चे को अगवा कर लिया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और महिला व लड़के की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला लड़के के प्रति सेक्सुअली आकर्षित थी। घर से भागने से पहले उसने अपने घर में लड़के के साथ कई बार यौन संबंध बनाया था।
यह भी पढ़ें- कितना भी पैसा क्यों न हो, सोसायटी मेंटेनेंस आदमी लटका ही देता है, अर्पिता मुखर्जी पर बन रहे मजेदार जोक्स
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.