नेपाल में 6.1 तीव्रता से आया भूकंप, बिहार तक कांपी धरती, इन देशों में भी महसूस हुए झटके

Published : Feb 28, 2025, 08:36 AM ISTUpdated : Feb 28, 2025, 08:47 AM IST
earthquake

सार

Earthquake in Nepal: नेपाल में आज तड़के दो भूकंप आए जिसके झटके बिहार और पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए। पहला भूकंप 6.1 तीव्रता का काठमांडू के पास और दूसरा 5.5 तीव्रता का बिहार बॉर्डर के करीब आया। फिलहाल बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake in Nepal: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में पहला भूकंप काठमांडू के पास आया, जबकि दूसरा झटका बिहार बॉर्डर के करीब महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता  6.1 और 5.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में था और यह तड़के करीब 2:36 बजे आया।

पटना तक हिली धरती

नेपाल में आए भूकंप के झटके बिहार और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, अररिया, शिवहर और सिलीगुड़ी समेत कई जिलों में धरती हिल गई। झटकों की वजह से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए, जबकि कई लोगों की नींद भी टूट गई।

 

 

किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं

 फिलहाल, किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि इस तीव्रता का भूकंप हलचल जरूर मचाता है और केंद्र के आसपास के इलाकों में मामूली नुकसान पहुंचा सकता है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर  थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस गहराई पर आया भूकंप सतह पर अधिक प्रभाव डाल सकता है, जिससे हल्के झटकों के साथ भवनों में दरार या छोटे स्तर पर नुकसान हो सकता है।

इन देशों में भी महसूस हुए भूकंप के झटके 

नेपाल, भारत, पाकिस्तान और तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में 5.5 और 6.1 तीव्रता के भूकंप आए जिसका असर बिहार, पश्चिम बंगाल, तिब्बत और पाकिस्तान तक देखा गया।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले