नागालैंड का खौफनाक VIRAL VIDEO: पलक झपकते मौत बन आए चट्टान ने कार को किया चकनाचूर, 2 की मौत

Published : Jul 05, 2023, 08:21 AM ISTUpdated : Jul 05, 2023, 10:23 AM IST
Massive rock crushes cars

सार

नागालैंड में बारिश के दौरान भूस्खलन (Landslide in Nagaland ) हुआ। इसके चलते सड़क पर खड़ी कारों से बड़े पत्थर टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

कोहिमा। नागालैंड में मंगलवार को बारिश के बीच हुए भूस्खलन (Landslide in Nagaland) में दो लोगों की मौत हो गई। घटना कोहिमा-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुमौकेदिमा में घटी। घटना की भयावह तस्वीरें सामने आईं हैं।

बारिश के बीच लोग पुलिस चेकपोस्ट के पास आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे थे तभी एक बड़ा पत्थर लुढ़कते हुए आया और दो कारों को रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पत्थरों लुढ़कने से तीन कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

 

 

हादसे का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि एक विशाल चट्टान एक के बाद एक दो कारों से टकराती है। टक्कर लगने से दोनों कारों को गंभीर क्षति हुई। वीडियो में दिख रहा है कि एक और कार से भी पत्थर की टक्कर हुई थी, जिससे कार पलट गई और बगल में खड़े ट्रक से जा टकरायी। हादसे का शिकार हुईं कारें कोहिमा से आ रहीं थी। हादसा पीछे खड़ी एक कार के डैश कैमरे से रिकॉर्ड हुआ।

मौके पर हुई एक व्यक्ति की मौत

घायलों को दीमापुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हॉस्पिटल में हुई। इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक घायल कार में फंस गए थे। उन्हें काफी जद्दोजहद के बाद निकाला गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए कोहिमा-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?