
नई दिल्ली। 1 जनवरी, 2025 से नए साल का आगाज हो चुका है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नए साल पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा- नया साल 2025 सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।
पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम अपने नववर्ष संदेश में लिखा- हैप्पी 2025! ये साल सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। नए साल के मौके पर हम सभी भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, पहले से अधिक समावेशी और मजबूत भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता पर काम करें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए कहा- आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाए। ये साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।
ये भी देखें :
2025: नए साल में भी नहीं मिलने वाली ठंड से राहत, कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे
2025: 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 8 नियम, कोई भरेगा जेब तो कोई निकालेगा आंसू
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.