गुजरात में हजारों करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, वडोदरा व अंकलेश्वर में 713 किलो MD ड्रग पकड़ाया

Published : Aug 16, 2022, 08:01 PM IST
गुजरात में हजारों करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, वडोदरा व अंकलेश्वर में 713 किलो MD ड्रग पकड़ाया

सार

गुजरात में बड़ी मात्रा में बरामद ड्रग्स की अधिक सप्लाई गोवा व मुंबई में ही होती है। हालांकि, इन ड्रग्स को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है। दीपेन भद्रन ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्रग्स की सप्लाई गोवा और मुंबई की जा रही थी। ATS को शक है कि यहां से देश के दूसरे हिस्सों में भी ड्रग्स भेजी गई है। इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

गांधीनगर। गुजरात (Gujarat) में एक बार फिर भारी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई का भंड़ाफोड़ हुआ है। राज्य में दो अलग-अलग जगहों से करीब 713 किलोग्राम mephedrone जिसे MD ड्रग कहा जाता है, बरामद किया गया है। ड्रग डीलर, गुजरात में समुद्र के रास्ते ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। ड्रग्स की कीमत 3000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। एक जगह ड्रग्स की बरामदगी गुजरात एटीएस ने की है तो दूसरी जगह पर मुंबई पुलिस ने रेड कर रिकवर किया है। एटीएस ने वडोदरा तो मुंबई पुलिस ने भरूच के अंकलेश्वर में ड्रग डील को नाकाम किया है।

वडोदरा में तो फैक्ट्री में हो रहा ड्रग प्रोडक्शन

वडोदरा में गुजरात एटीएस ने एक लीड मिलने के बाद यहां की फैक्ट्री में रेड किया। एटीएस वहां पहुंची तो अवाक रह गई। प्रतिबंधित एमडी ड्रग का उस फैक्ट्री में अवैध ढंग से बनाया जा रहा था। वडोदरा के मोक्षी गांव में स्थित इस फैक्ट्री में से करीब 200 किलो से अधिक ड्रग्स रिकवर किया गया है। यह ड्रग्स छह महीने पहले ही तैयार की गई थी। इसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है। ATS के DIG दीपेन भद्रन ने बताया कि पूरी संभावना है कि एक बार में ही काफी मात्रा में ड्रग्स तैयार की गई हो, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई कर दिया गया हो।

मुंबई पुलिस ने भी ड्रग्स डीलर्स पर कसा शिकंजा

उधर, गुजरात के ही एक अन्य क्षेत्र में मुंबई पुलिस ने रेड कर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है। महाराष्ट्र की पुलिस ने गुजरात के भरूच के अंकलेश्वर में वडोदरा में बरामद ड्रग्स के दुगुना ड्रग बरामद कर लिया है। मुंबई पुलिस द्वारा अंकलेश्वर से रिकवर ड्रग्स का वजन 513 किलोग्राम है। इस ड्रग्स की कीमत भी दो हजार करोड़ रुपये से अधिक ही है। नारकोटिक्स सेल की वर्ली ब्रांच ने इस मामले में एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मुंबई और गोवा में होती है सप्लाई

गुजरात में बड़ी मात्रा में बरामद ड्रग्स की अधिक सप्लाई गोवा व मुंबई में ही होती है। हालांकि, इन ड्रग्स को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है। दीपेन भद्रन ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्रग्स की सप्लाई गोवा और मुंबई की जा रही थी। ATS को शक है कि यहां से देश के दूसरे हिस्सों में भी ड्रग्स भेजी गई है। इस रैकेट में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

देश के पहले Nasal कोविड वैक्सीन के थर्ड फेज का ट्रॉयल सफल, जल्द मंजूरी के आसार

शिवमोग्गा में सावरकर और टीपू सुल्तान का फ्लेक्स लगाने को लेकर सांप्रदायिक बवाल, चाकूबाजी, निषेधाज्ञा लागू

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?