हेल्थ अलर्ट: मौसम विभाग ने क्यों कहा- ज्यादा ठंड में भूलकर भी न पिए शराब, बताई इसके पीछे की वजह

Published : Dec 28, 2020, 09:12 AM ISTUpdated : Dec 28, 2020, 09:27 AM IST
हेल्थ अलर्ट: मौसम विभाग ने क्यों कहा- ज्यादा ठंड में भूलकर भी न पिए शराब, बताई इसके पीछे की वजह

सार

मौसम विभाग ने ठंड में शराब को लेकर एडवाइजरी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 28 दिसंबर से गंभीर शीत लहर की संभावना है, जिससे फ्लू या नाक बहने जैसी विभिन्न बीमारियों की दिक्कत बढ़ जाती है। एडवाइजरी में आगे कहा गया कि ठंड में शराब न पिए। यह आपके शरीर के तापमान को कम देता है। 

नई दिल्ली. मौसम विभाग ने ठंड में शराब को लेकर एडवाइजरी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 28 दिसंबर से गंभीर शीत लहर की संभावना है, जिससे फ्लू या नाक बहने जैसी विभिन्न बीमारियों की दिक्कत बढ़ जाती है। एडवाइजरी में आगे कहा गया कि ठंड में शराब न पिए। यह आपके शरीर के तापमान को कम देता है। 

आईएमडी ने कहा, ठंड के दौरान घर के अंदर रहें। वहीं ज्यादा ठंड होने पर विटामिन सी युक्त फल खाएं और अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें। 

शराब पीने से हाइपोथर्मिया का खतरा
थर्मल फिजियोलॉजी मेडिसिन डिवीजन और यूएस आर्मी रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायर्नमेंटल मेडिसिन ने मिलकर एक स्टडी की, जिसमें सामने आया कि शराब शरीर के तापमान को कम कर सकती है और ठंड के संपर्क में हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ा सकती है। हाइपोथर्मिया एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है। जहां शरीर का तापमान कम होने लगता है। सामान्य शरीर का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस होता है। 

हाइपोथर्मिया से पीड़ित व्यक्ति के शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। शुरुआती तौर पर कंपकंपी, सांस लेने में दिक्कत और थकान होगी। शराब पीने से अक्सर हाइपोथर्मिया के बढ़ने का खतरा रहता है। अत्यधिक ठंडे मौसम वाली जगहों पर शराब पीने के बाद हाइपोथर्मिया के शिकार लोगों में ज्यादा दिक्कत होती है। 

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में भी ठंड बढ़ेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।   

मैदानी इलाकों में भी आगामी दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश और एमपी में 29-30 दिसंबर को शीतलहर पड़ सकती है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ के उत्तरी हिस्सों में भी दो दिन शीतलहर पड़ने वाली है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां
Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा