कुएं में मिली 9 प्रवासी मजदूरों की लाश, बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, अपने घर जाना चाहते थे

Published : May 22, 2020, 04:07 PM IST
कुएं में मिली 9 प्रवासी मजदूरों की लाश, बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, अपने घर जाना चाहते थे

सार

तेलंगाना के वारंगल में एक कुएं से प्रवासी मजदूरों के 9 शव निकाले गए हैं। इन शवों में 1 शव बच्चे और 1 शव महिला का है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह सभी मजदूर बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

वारंगल (तेलंगाना). तेलंगाना के वारंगल में एक कुएं से प्रवासी मजदूरों के 9 शव निकाले गए हैं। इन शवों में 1 शव बच्चे और 1 शव महिला का है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह सभी मजदूर बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे श्रमिक
पुलिस के मुताबिक, वारंगल के ग्रामीण इलाके का मामला है। पुलिस को खबर मिली कि गीसुगोंडा मंडल के गोर्टेकुंटा इंडस्ट्रियल एरिया में बने एक कुएं के अंदर प्रवासी श्रमिकों के शव पड़े हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी श्रमिक वहां एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे। 

7 पश्चिम बंगाल और 2 बिहार के रहने वाले थे
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 7 पश्चिम बंगाल और 2 बिहार के रहने वाले थे। सभी तेलंगाना में कमाने के लिए आए हुए थे। लॉकडाउन में काम बंद होने से परेशान थे। वे अपने गांव जाना चाहते थे, लेकिन अचानक लापता हो गए। 

कैसे हुई मजदूरों की मौत?
पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि मजदूरों की मौत कैसे हुई? आखिर वे घर जाना चाहते थे तो फिर अचानक गायब कैसे हो गए, एक ही कुएं में 9 लोग गिरे? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

क्या कोई आपकी प्राइवेट फोटो से कर रहा है ब्लैकमेल? StopNCII पर बस एक क्लिक से खत्म हो जाएगा डर-Video
LPG Shortage: पंजाब में गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, 5 तस्वीरों में देखें देशभर में कैसे मचा हाहाकार