
Mika Singh On Indian Rupee. सिंगर मीका सिंह (Singer Mika Singh) इस समय कतर की राजधानी दोहा में हैं। उन्होंने दोहा से भारत के लिए एक बेहतरीन खबर शेयर की है और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को रुपए को ग्लोबल ब्रांड बनाने पर धन्यवाद भी किया है। मीका सिंह ने दोहा एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया है और इस बात पर खुशी जताई है कि वे भारतीय रुपए में अपनी पसंदीदा चीजें खरीद पार रहे हैं। यह वीडियो दोहा एयरपोर्ट के लुईस वेटन आउटलेट का है, जहां मीका सिंह ने रुपए में पेमेंट किया है।
पीएम मोदी को किया धन्यवाद
मीका सिंह ने भारतीय रुपए में पेमेंट करने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा कि उन्होंने भारतीय करेंसी को ग्लोबल बनाने का काम किया है। मीका ने कहा कि अगर आप कतर यानि दोहा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अच्छी खबर आपके लिए है क्योंकि यहां भारतीय रुपए में पेमेंट को स्वीकार किया जा रहा है। यह जरूरी नहीं है कि आपके पास सिर्फ यूएस डॉलर ही होना चाहिए। यह देश भी अब भारतीय रुपए को कलेक्ट कर रहा है। दरअसल, हाल ही में पीएम मोदी ने भारतीय रुपए के ग्लोबलाइजेशन की पहल की है और कुछ देशों को इस बात पर राजी किया है कि वे भारतीय रुपए में भी ट्रेड करें।
मीका सिंह ने आखिर क्या लिखा
मीका सिंह ने ट्वीट किया कि गुड मॉर्निंग। मुझे इस बात पर गर्व हो रहा है कि दोहा एयरपोर्ट पर मैं भारतीय करेंसी में शॉपिंग कर पा रहा हूं। आप यहां के रेस्टोरेंट में भी भारतीय रुपया दे सकते हैं। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है। मैं इसके लिए पीएम मोदी को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने यह सब संभव कर दिखाया है। मीका सिंह के इस ट्वीट को उनके फैंस ने भी वायरल कर दिया है।
अब यह भी जान लें
मीका सिंह ने बंबई हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें एक्ट्रेस राखी सावंत ने उनके खिलाफ बिना किसी वजह के किस करने का आरोप लगाया था। मीका सिंह ने याचिका दायर की है कि दोनों पक्षों के बीच सेटलमेंट हो चुका है। इसलिए यह मामला खत्म किया जाना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि 2006 में मीका सिंह पर यह केस दायर किया गया था।
यह भी पढ़ें
Good News: महंगाई दर 15 महीने के निचले स्तर पर, खाने-पीने की चीजों के दाम घटे
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.