मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन, खुद भी लड़ रहे जिंदगी की जंग

Published : Jun 13, 2021, 10:41 PM IST
मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन, खुद भी लड़ रहे जिंदगी की जंग

सार

पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का रविवार को निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थीं। मिल्खा सिंह भी कोरोना से संक्रमित हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। निर्मला भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान रही हैं। 

नई दिल्ली. पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का रविवार को निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थीं। मिल्खा सिंह भी कोरोना से संक्रमित हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। निर्मला भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान रही हैं। 

निर्मल कौर का निधन मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में हुआ। कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनका इलाज यहीं चल रहा था। मिल्खा सिंह के परिवार ने कहा कि हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना के खिलाफ लड़ाई के बाद निधन हो गया। 

सीएम अमरिंदर सिंह ने जताया दुख
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने निर्मल कौर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कोरोना से बीमारी की वजह से निर्मल मिल्खा सिंह जी का निधन हो गया। इस बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने भारत की वॉलीबॉल टीम के कप्तान के रूप में काम किया था और वे एक उल्लेखनीय खिलाड़ी थीं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान