नेवी ने बंगाल की खाड़ी में दिखाई ताकत, INS कोरा से दागी एंटी शिप मिसाइल; धुआं-धुआं हुआ टारगेट

Published : Oct 30, 2020, 04:55 PM IST
नेवी ने बंगाल की खाड़ी में दिखाई ताकत, INS कोरा से दागी एंटी शिप मिसाइल; धुआं-धुआं हुआ टारगेट

सार

इंडियन नेवी ने शुक्रवार को एंटी शिप मिसाइल (AShM) लॉन्च की। शुक्रवार को नेवी ने बंगाल की खाड़ी में आईएनएस कोरा से एंटी शिप मिसाइल को दागा। मिसाइल ने सटीक निशाना लगाया और टारगेट को कुछ ही क्षण में नष्ट कर दिया। 

नई दिल्ली. इंडियन नेवी ने शुक्रवार को एंटी शिप मिसाइल (AShM) लॉन्च की। शुक्रवार को नेवी ने बंगाल की खाड़ी में आईएनएस कोरा से एंटी शिप मिसाइल को दागा। मिसाइल ने सटीक निशाना लगाया और टारगेट को कुछ ही क्षण में नष्ट कर दिया। 

भारतीय नेवी ने बयान जारी कर बताया, INS कोरा से दागी गई मिसाइल की सबसे अधिक रेंज का इस्तेमाल किया गया। इसका निशाना बिल्कुल सटीक लगा।
 


जंगी जहाज है आईएनएस कोरा
आईएनएस कोरा एक जंगी जहाज है। इसका इस्तेमाल मिसाइल दागने के लिए किया जाता है। भारतीय नौसेना में इसे 1998 में शामिल किया गया था। इस शिप का डिजाइन भारतीय नेवी के प्रोजेक्ट 25ए के तहत किया गया था।

 

 

KH-35 एंटी शिप मिसाइल भी तैनात 
आईएनएस कोरा में KH-35 एंटी शिप मिसाइल भी तैनात की गई है। भारत के पास इस तरह के तीन जंगी जहाज हैं। ये आईएनएस किर्च, आईएनएस कुलिश और आईएनएस करमुक हैं। 

23 अक्टूबर को आईएनएस प्रबल से लॉन्च की थी मिसाइल
भारतीय नौसेना ने 23 अक्टूबर को अरब सागर में एक अभ्यास के दौरान एंटी शिप मिसाइल लॉन्च की। नेवी के मुताबिक, इस मिसाइल को युद्धपोत INS प्रबल से लॉन्च की और एक पुराने गोदावरी क्लास के डी-कमीशंड जहाज को निशाना बनाया। मिसाइल का निशाना इतना सटीक था कि टारगेट शिप समुद्र में डूब गई। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?
भारत के लिए क्यों ज़रूरी है 3-बच्चे का मॉडल? RSS चीफ मोहन भागवत ने बताई चौंकाने वाली वजह